फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Swami Prasad Maurya said that the world's largest mass marriage ceremony took place in Ramnagari

अयोध्या : स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा रामनगरी में हुआ विश्व का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह 

Fri, 26 Nov 2021 03:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Nov 2021 03:43 PM IST
सार

अयोध्या में 3915 जोड़ों का एक साथ विवाह कराया जा रहा है। इससे पहले लखनऊ में 35 सौ जोड़ों का विवाह श्रम विभाग द्वारा कराया गया था, आज वह अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

विज्ञापन
Ayodhya: Swami Prasad Maurya said that the world's largest mass marriage ceremony took place in Ramnagari
अयोध्या में सामूहिक विवाह का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह आज अयोध्या नगरी में हो रहा है। इसमें 3915 जोड़ों का एक साथ विवाह कराया जा रहा है। इससे पहले लखनऊ में 35 सौ जोड़ों का विवाह श्रम विभाग द्वारा कराया गया था, आज वह अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। यह बात अमर उजाला से विशेष बातचीत में श्रम व सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कही। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए उमर उजाला का आभार भी जताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रम विभाग द्वारा आयोजित यह सामूहिक विवाहोत्सव आश्चर्यजनक ही नहीं वरन चौकानें वाला भी है। इसमें एक साथ श्रमिक परिवार के करीब आठ हजार लड़के लड़कियों का विवाह हो रहा है, प्रत्येक जोड़े के साथ दस से अधिक लोग आए हैं। कुल मिलाकर इस समारोह में करीब 50 हजार लोग उपस्थित हैं। कहा कि आज श्रमिक परिवार के लोगों की भी इच्छा होती है कि उनके बेटे बेटियों का विवाह धूमधाम से हो, उनका यह स्वप्न प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में श्रम विभाग ने आज पूरा किया है। आज उनका विवाह राजा महराजाओं के विवाह की तरह हो रहा है। इस दौरान करीब 50 हजार लोगों के भोजन का भी इंतजाम किया गया है। 
विज्ञापन


कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के साथ काम किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के हित के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह, रोजगार के साथ दुर्घटना या स्वाभाविक मृत्यु पर आर्थिक सहायता जैसी करीब 17 योजनाएं चलाई जा रही है। इसके लिए कैंप लगाकर श्रमिकों का पंजीयन किया गया और उन्हें इसका लाभ दिलाया जा रहा है। बताया कि बीते साढ़े चार साल में श्रम विभाग ने करीब डेढ़ करोड़ श्रमिकों को लाभ उपलब्ध कराया है। उन्होंने इस समारोह में सहयोगी की भूमिका निभाने पर अमर उजाला का आभा जताते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ द्वारा सामाजिक दायित्व के प्रति अपना कर्तव्य निभाना सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री, मंत्री समेत जनप्रतिनिधियों ने दिया जोड़ों को आशीर्वाद : मन्नू लाल
श्रम व सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि श्रम विभाग के इस वृहद सामूहिक विवाह समारोह में अयोध्या परिक्षेत्र के पांच जिले अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, अमेठी व सुलतानपुर के पंजीकृत श्रमिक बेटियों का विवाह कराया जा रहा है। इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों ने चार हजार के करीब जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद भविष्य का आशीर्वाद दिया। कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रम विभाग व उ प्र भवन सवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के लिए मातृत्व शिशु व बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, मेघावी छात्र पुरस्कार योजना, कन्या विवाह अनुदान योजना, आवास सहायता योजना समेत अन्य कई योजना चलाई जा रही है, जिसका लाभ उनको मिल रहा है। उन्होंने समारोह में सहयोगी बनने के लिए अमर उजाला का आभार जताया।

अयोध्या में इस ऐतिहासिक समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री की देन : वेद प्रकाश
नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त पांडाल में घूम घूमकर जोड़ों को आशीर्वाद देते दिखे। उन्होंने कई जोड़ों से श्रम विभाग द्वारा दी गई सुविधाओं को पूछा तो सबने कहा कि पैसा उनके खाते में आ गया है, साथ ही परिधान के लिए पैसे मिले हैं। अमर उजाला से बात करते हुए विधायक ने कहा कि अयोध्या में विश्वस्तरीय सामूहिक विवाह समारोह का होना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देन है, इससे उनका अयोध्या के प्रति अनुराग साफ झलकता है। कहा कि इस समारोह में आए श्रमिक बेटी-बेटियों के चेहरे पर जो खुशी थी उसका वर्णन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने अमर उजाला द्वारा कार्यक्रम में किए गए सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी हुई, जिससे आाशा के ज्यादा संख्या में लोग विवाह हेतु आए।


समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का शानदार प्रयास : गोरखनाथ
मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा भी अकेले पांडाल में घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते दिखे। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक समारोह की सफलता का श्रेय सरकार के साथ श्रम विभाग को जाता है। इतने बड़े स्तर पर सफलता से समारोह संपन्न कराया जाना अपने आप में अद्भुत है। कहा कि विवाह में भाग लेने आए जोड़े व उनके परिवारीजनों भी इतनी भव्यता के साथ विवाह करने पर सरकार का आभार जता रहे हैं। कहा सरकार का समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लभ पहुंचाने के क्रम में यह एक और शानदार प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed