{"_id":"66a211d5ba1ccff02d0a0fd8","slug":"ayodhya-sub-inspector-surendra-nath-trivedi-died-of-heart-attack-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अयोध्या में तैनात उपनिरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत, ड्यूटी पर तैनाती के दौरान पड़ा दिल का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अयोध्या में तैनात उपनिरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत, ड्यूटी पर तैनाती के दौरान पड़ा दिल का दौरा
Thu, 25 Jul 2024 02:20 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Jul 2024 02:20 PM IST
सार
अयोध्या की नयाघाट चौकी पर तैनात उपनिरीक्षण सुरेंद्र नाथ त्रिवेदी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह 59 साल के थे।
विज्ञापन
उप निरीक्षक सुरेंद्र नाथ त्रिवेदी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगरी में तैनात उप निरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। घटना सुबह 8 बजे की बताई जा रही है। उपनिरीक्षक को पुलिस चौकी नयाघाट पर पब्लिक से बात करते समय हार्ट अटैक आया। उन्हें गंभीर अवस्था में श्रीराम अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उप निरीक्षक सुरेंद्र नाथ त्रिवेदी ग्राम सदरपुर थाना बिल ग्राम जनपद हरदोई के रहने वाले थे। घटना की सूचना फोन के जरिए उनके परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
उप निरीक्षक सुरेंद्र नाथ त्रिवेदी पुत्र स्वर्गीय रामनाथ त्रिवेदी कोतवाली अयोध्या में नियुक्त थे। घटना पर पुलिस विभाग ने शोक जताया है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित पत्नी ज्ञानवती त्रिवेदी को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अगस्त में होगी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा, यहां से नोट कर लें पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हाथरस कांड का प्रभाव: बड़े आयोजनों में भीड़ प्रबंधन और पुलिस की तैनाती की एसओपी जारी, डीजीपी ने दिए निर्देश
सावन होने के कारण 22 जुलाई के बाद से ही नगर में काफी भीड़ है। वो नयाघाट चौकी सरयू घाट और राम की पैड़ी के साथ लता चौक और धर्मपथ की गतिविधियों पर सतर्क निगाह रखते थे। उप निरीक्षक सुरेंद्र नाथ ने 16 दिसंबर 2023 को अयोध्या कोतवाली में कार्यभार ग्रहण किया था। वे करीब 59 साल के थे। पुलिस विभाग में उन्होंने 1983 से अपनी सेवा आरंभ की थी।