फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Special Secretary of UP Assembly dies in road accident, son seriously injured.

UP News: यूपी विधानसभा के विशेष सचिव की सड़क हादसे में मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

Fri, 08 Nov 2024 11:35 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Nov 2024 11:35 AM IST
सार

अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सचिव बृजभूषण दुबे की मौत हो गई। हाइवे पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में आ गई। इसी दौरान सामने से आ रही एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Ayodhya: Special Secretary of UP Assembly dies in road accident, son seriously injured.
विशेष सचिव बृजभूषण दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र के गनौली के पास सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सचिव बृजभूषण दुबे (52) की मौत हो गई। जबकि उनके बेटे कृष्णा दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार रात 12:30 बजे उस समय हुई, जब वे बस्ती से अयोध्या होते हुए लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन


पटरंगा व भेलसर प्रतिनिधि के अनुसार बृजभूषण दुबे का बेटा कृष्णा कार चला रहा था। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर गनौली के पास ओवरटेक करने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में आ गई। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: हर सीट पर भाजपा के दस विधायक बनाएंगे रणनीति, जातीय लिहाज से इस तरह से पार्टी लड़ेगी चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर पटरंगा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी रुदौली पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने बृजभूषण दुबे को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल उनके बेटे कृष्णा का उपचार शुरू किया। रात में ही सीएचसी रुदौली पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, एसडीएम प्रवीण यादव, सीओ आशीष निगम, पटरंगा थाना प्रभारी शशिकांत यादव व रुदौली कोतवाल संजय मौर्य पहुंच गए।

परिवार में शोक की लहर

सीओ आशीष निगम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। बृजभूषण बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र स्थित सुरेखा खास गांव के निवासी थे। हादसे की खबर से परिवार में शोक की लहर है। 


ये भी पढ़ें - Video: उगते सूर्य को अर्घ्य के देने के साथ छठ महापर्व सम्पन्न, महिलाओं ने जल में उतरकर की मांगी मुराद, तस्वीरें

पटरंगा थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि मृतक विशेष सचिव बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र के सुरेखा खास गांव से अपने बेटे कृष्णा दुबे के साथ अयोध्या होते हुए लखनऊ जा रहे थे। गनौली के पास हादसे का शिकार हो गए।

कार में लगे एयर बैग भी नहीं बचा सके विशेष सचिव की जान

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में विशेष सचिव बृजभूषण दुबे की जान कार में लगे एयर बैग भी नहीं बचा पाए। हादसा इतना भीषण था कि कार का बायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके दोनों तरफ लगे एयर बैग खुले पड़े हुए थे। इसके बाद भी वे कार में सवार विशेष सचिव को सुरक्षित करने में नाकाम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed