छठी मइया कर दें हर मुराद पूरी, घर-घर बांटे लड्डू व ठेकुआ का गीत गाते हुए शुक्रवार की सुबह लखनऊ में बनाए गए घाटों पर व्रती महिलाएं उमड़ पड़ीं। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने छठी मइया और सूर्य भगवान से अपनी संतानों, पति व परिवार की खुशियां मांगी। इसके बाद व्रत का पारायण किया।
Video: उगते सूर्य को अर्घ्य के देने के साथ छठ महापर्व सम्पन्न, महिलाओं ने जल में उतरकर की मांगी मुराद, Pics
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 Nov 2024 09:56 AM IST
सार
लखनऊ में शुक्रवार को सुबह महिलाओं ने पूजा के लिए बनाए गए घाटों में जल में उतरकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और मंगलकामनाएं की। इसके साथ ही 36 घंटे तक चले महाव्रत का पारायण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन