फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Saints expressed concern about Ram Janmotsav, CM Yogi assured, development will be fast, change will be seen soon

अयोध्या : रामजन्मोत्सव को लेकर संतों ने जताई चिंता तो सीएम योगी ने दिया आश्वासन, तेज होगा विकास जल्द दिखेगा बदलाव

Fri, 01 Apr 2022 09:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या
नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 01 Apr 2022 09:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जब दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे तो रामनगरी के संतों का आशीर्वाद लेना नहीं भूले।

विज्ञापन
Ayodhya: Saints expressed concern about Ram Janmotsav, CM Yogi assured, development will be fast, change will be seen soon
रामलला की आरती करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामजन्मोत्सव में आने वाले भक्तों की परेशानियों को लेकर संतों ने चिंता जताई तो सीएम योगी ने आज की ही बैठक में इस पर कोई फैसला कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जब दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे तो रामनगरी के संतों का आशीर्वाद लेना नहीं भूले।  उन्होंने रामलला व हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना के बाद राममंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास व मंदिर आंदोलन के अहम किरदार महंत कौशल किशोर दास सहित अन्य संत-धर्माचार्यों का आशीर्वाद लेने उनके आश्रम पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने संतों के प्रति अनुराग प्रकट किया तो संतों ने भी पूरे आत्मीयता से सीएम का आदर सत्कार किया। संतों ने इच्छा प्रकट किया कि अब अयोध्या के विकास की गति तेज होनी चाहिए तो मुख्यमंत्री बोले कि शीघ्र ही अयोध्या बदलती दिखेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जब दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे तो रामनगरी के संतों का आशीर्वाद लेना नहीं भूले।  उन्होंने रामलला व हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना के बाद राममंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास व मंदिर आंदोलन के अहम किरदार महंत कौशल किशोर दास सहित अन्य संत-धर्माचार्यों का आशीर्वाद लेने उनके आश्रम पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने संतों के प्रति अनुराग प्रकट किया तो संतों ने भी पूरे आत्मीयता से सीएम का आदर सत्कार किया। संतों ने इच्छा प्रकट किया कि अब अयोध्या के विकास की गति तेज होनी चाहिए तो मुख्यमंत्री बोले कि शीघ्र ही अयोध्या बदलती दिखेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सबसे पहले मंदिर आंदोलन के अहम किरदार रहे महंत कौशल किशोर दास के आश्रम बड़ा भक्तमाल पहुंचे। महंत कौशल किशोर मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर भावुक हो उठे। वृद्धावस्था के चलते उन्हें उठने-बैठने तक में परेशानी है लेकिन योगी के आने पर वे बिस्तर से उठे भी और सीएम को गले लगाकर विजयी भव का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पूरी श्रद्धा से उनका आशीर्वाद लिया। यहां ज.गु. डॉ. राघवाचार्य व महंत अवधेश दास ने सीएम का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद योगी का काफिला मणिरामदास की छावनी पहुंचा। जहां उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से भेंट की। उन्होंने पूछा कि महाराज जी आपका स्वास्थ्य कैसा है...तो नृत्यगोपाल दास बोले कि रामलला की कृपा से स्वस्थ हूं। आपको बधाई, आपने रिकॉर्ड बनाया है, रामलला आपको शक्ति देते रहें और आप इतिहास बनाते रहें...। योगी ने कहा महाराज श्री आप संतों की कृपा से ही मैं कुछ कर पा रहा हूं...। यहां विहिप के शरद शर्मा, भाजपा नेता आकाशमणि त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।


सड़कें उखड़ी हैं, रामनवमी में भक्त परेशान होंगे
मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने अयोध्या की विभिन्न समस्याओं की ओर भी सीएम योगी आदित्यनाथ का ध्यान दिलाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि रामनवमी मेला शनिवार से शुरू हो रहा है, अयोध्या की सारी गलियां खुदी पड़ी हैं, बहुत ही सुस्त गति से काम चल रहा है। गड्ढे हैं, गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं, मलबे का ढेर है, रामनवमी मेले में इस बार लाखों श्रद्धालु आएंगे, उन्हें परेशानी उठानी पड़ेगी, यह समस्या तत्काल दूर करा दीजिए। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया और महंत को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं अभी मेले की तैयारी बैठक में इस समस्या के समाधान का मार्ग प्रशस्त करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed