{"_id":"6512d13c361202e20e0278a4","slug":"ayodhya-ramlala-s-pran-pratishta-on-january-22-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: 22 जनवरी को हो सकती है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, पीएमओ से मुहर लगनी है बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: 22 जनवरी को हो सकती है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, पीएमओ से मुहर लगनी है बाकी
Tue, 26 Sep 2023 06:14 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 26 Sep 2023 06:14 PM IST
सार
अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख लगभग तय हो गयी है। इस पर पीएमओ की ओर से औपचारिक मुहर लगनी बाकी है।
विज्ञापन
अयोध्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या मंदिर निर्माण सीमित के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर का काम तेजी से चल रहा है। दिसंबर के अंत तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। मंदिर परिसर के अलावा अयोध्या तब तक पूरी तरह से संवर जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होने की उम्मीद है। हालांकि अंतिम फैसला पीएमओ से ही लिया जाएगा। समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पीएमओ की तरफ से तारीखों पर अंतिम मोहर लगते ही प्राण प्रतिष्ठा की तारीखों का औपचारिक एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री दे चुके हैं न्योता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया। दोनों के बीच प्रदेश सरकार के कामकाज सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 15 से 24 जनवरी 2024 के बीच प्रस्तावित है।
विज्ञापन
50 एकड़ में संजोया जाएगा मंदिरों का इतिहास
देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों के इतिहास को प्रदर्शित करने के लिए अयोध्या में एक विश्व स्तरीय टेंपल म्यूजियम बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। मंदिरों का यह अनूठा संग्रहालय 50 एकड़ में बनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने चार स्थानों पर जमीन तलाशी है। दिल्ली में हुई बैठक में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भी चर्चा की गयी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने अयोध्या विजन के कार्यों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन