फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Ramlala received donations worth Rs 26.89 crore in two months, in the last four months the trust boug

अयोध्या: दो माह में रामलला को मिला 26.89 करोड़ का दान, चार महीने में ट्रस्ट ने खरीदीं 36.61 करोड़ की जमीनें

Thu, 20 Mar 2025 10:36 AM IST
रोहित मिश्र नितिन मिश्र, अमर उजाला संवाद, अयोध्या
नितिन मिश्र, अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 20 Mar 2025 10:36 AM IST
सार

Ayodhya Temple Donation: महाकुंभ की वजह से बड़ी संख्या में लोग राम मंदिर पहुंचे। इस भीड़ ने रामलला के चंदा में भी इजाफा किया। महाकुंभ के दौरान करीब तीन करोड़ लोग यहां आए। 

विज्ञापन
Ayodhya: Ramlala received donations worth Rs 26.89 crore in two months, in the last four months the trust boug
महाकुंभ के दौरान राम मंदिर में पहुंची भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के 45 दिनों में तीन करोड़ लोगों ने रामलला के दर्शन किए हैं। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर निधि समर्पण किया है। 45 दिनों में रामलला को 20 करोड़ का दान विभिन्न माध्यमों से श्रद्धालुओं ने अर्पित किया है। जनवरी व फरवरी में कुल 26़ 89 करोड़ का दान मिला है। इस दौरान 57 लाख का विदेशी दान भी प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


महाकुंभ ने रामनगरी की अर्थ व्यवस्था पर भी सकारात्मक प्रभाव डाला। महाकुंभ के 45 दिनों में अयोध्या में करीब 2500 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। छोटे-छोटे रोजगार से स्थानीय लोगों ने खूब कमाई की। रामलला के दरबार में रोजाना साढ़े तीन से चार लाख श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे थे। श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ के चलते राम मंदिर रोजाना 18 से 19 घंटे खोलना पड़ा था।
विज्ञापन


ट्रस्ट ने दान पात्र की संख्या छह से बढ़ाकर 34 कर दी थी। इसके चलते रामलला को करोड़ों का दान प्राप्त हुआ। राम मंदिर ट्रस्ट की आय में निरंतर इजाफा हो रहा है। 2023-24 में राम मंदिर ट्रस्ट को 376 करोड़ की आय हुई थी। इस साल के दो माह यानि जनवरी व फरवरी में ही ट्रस्ट को 26़ 89 करोड़ की आय हुई है। जनवरी में 11़ 56 करोड़ व फरवरी में 15़ 33 करोड़ का दान रामलला को प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ के दौरान मिला 57 लाख का विदेशी दान

महाकुंभ के दौरान रामलला को 57 लाख का विदेशी दान भी मिला है। जनवरी माह में छह लाख व फरवरी में विदेशी श्रद्धालुओं ने रामलला को 51 लाख की निधि समर्पित की। अप्रैल 2023 से फरवरी 2025 तक रामलला को 10़ 43 करोड़ का विदेशी दान प्राप्त हो चुका है। दान देने वालों में अमेरिका, इंग्लैंड, नेपाल, आस्ट्रेलिया, कनाडा, मलयेशिया आदि देशों के श्रद्धालु शामिल हैं।

दान का माध्यम(जनवरी और फरवरी माह में) 
दान काउंटर- 4़ 22 करोड़- 6़ 90 करोड़
दान पात्र- 5़ 90 करोेड़- 7़ 38 करोड़
ऑनलाइन- 1़ 36 करोड़- 1़ 00 करोड़
विदेशी- 6 लाख - 51 लाख


 

चार माह में ट्रस्ट ने खरीदी 4.29 एकड़ जमीन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का विस्तार भी तेजी से हो रहा है। नवंबर 2024 से लेकर फरवरी 2025 के चार महीने में राम मंदिर ट्रस्ट ने 15 स्थानों पर कुल 4.29 एकड़ जमीन 36.61 करोड़ रुपये में खरीदी है। हैबतपुर में पांच स्थानों पर ट्रस्ट ने जमीन ली है। एक जगह 11194 स्क्वायर फीट जबकि एक स्थान पर 5457 स्क्वायर फीट जमीन खरीदी है। इसके बाद हैबतपुर के तीन अन्य स्थानों पर क्रमश: 1701, 3391 व 5516 स्क्वायर फीट जमीन खरीदी गई है। इसी तरह रानोपाली में 5490 स्क्वायर फीट जमीन ट्रस्ट ने खरीदी है।
 

अयोध्या: देश-दुनिया के लोग बनेंगे सूर्य तिलक के साक्षी, चार मिनट तक राम के ललाट पर पड़ेंगी सूर्य की किरणें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed