फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Ram temple remained open for 14 hours from morning till Shayan Aarti, doors closed for only 20 minute

अयोध्या: सुबह से शयन आरती तक 14 घंटे खुला रहा राम मंदिर, सिर्फ 20 मिनट के लिए पट हुए बंद, तीन लाख ने किए दर्शन

Sat, 25 Jan 2025 06:40 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 25 Jan 2025 06:40 AM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir: महाकुंभ की वजह से अयोध्या राम मंदिर में भी रिकॉर्ड भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को भीड़ की वजह से सिर्फ बीस मिनट के लिए मंदिर के पट बंद किए गए। 

विज्ञापन
Ayodhya: Ram temple remained open for 14 hours from morning till Shayan Aarti, doors closed for only 20 minute
अयोध्या राम मंदिर में भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामनगरी में सरयू की लहरों के समानांतर ही आस्था की लहरें भी उमड़ रही हैं। शुक्रवार को रामनगरी श्रद्धालुओं से गुलजार रही। अनुमान से ज्यादा भीड़ उमड़ी तो यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। आलम यह रहा है गलियों में जाम लगा रहा। भीड़ नियंत्रण के लिए कई रास्ते भी प्रशासन को बंद करने पड़े। अयोध्या उमड़े श्रद्धालुओं में रामलला के दर पर माथा टेकने की ललक दिखी। इसके चलते राम मंदिर सुबह से लेकर शयन आरती तक 14 घंटे खुला रहा।

विज्ञापन


रामनगरी में निरंतर श्रद्धालुओं का ज्वार उमड़ रहा है। रामपथ से लेकर राम जन्मभूमि पथ व भक्तिपथ पर आस्था का सूर्य आलोकित हो रहा है। प्रयागराज में डुबकी लगाने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोजाना अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भी रामनगरी में मेले जैसा माहौल रहा। श्रीराम अस्पताल तिराहे से लेकर प्रमोदवन तिराहे तक रामपथ श्रद्धालुओं की भीड़ से पटा रहा। आलम यह रहा कि रामपथ की एक लेन पर चार पहिया वाहनों का आवागमन रोकना पड़ा। डायवर्जन के चलते गलियों में जाम की स्थिति बनी रही। रायगंज, तपस्वी छावनी मार्ग, रामघाट चौराहे पर जाम की स्थिति रही। टेढ़ीबाजार ओवर ब्रिज के पास भी बैरियर लगाकर चार पहिया वाहनों को रोका गया।
विज्ञापन


वहीं प्रयागराज से अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ राम मंदिर में उमड़ रही है। पिछले तीन दिनों में राम मंदिर में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हैं। शुक्रवार को भी आस्थावानों की कतार लगी रही। जन्मभूमि पथ पर लगे सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के प्रयास में पूरे दिन जुटे रहे। राम मंदिर में सुबह 6:30 बजे खुला तो रात 9:15 बजे तक 14 घंटे से अधिक समय तक खुला ही रहा। दोपहर भोग आरती के दौरान केवल 20 मिनट के लिए मंदिर का पट बंद किया गया लेकिन दर्शन नहीं रोका गया। जिन श्रद्धालुओं को व्हीलचेयर चाहिए था उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा, तब जाकर उन्हें व्हीलचेयर मिल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सुबह नौ बजे ही फुल हो गए सभी वीआईपी स्लॉट

राम मंदिर में वीआईपी दर्शन की भी होड़ रही। इसके चलते वीआईपी दर्शन के सभी स्लॉट सुबह नौ बजे ही फुल हो गए। वीआईपी दर्शन का स्लॉट सुबह सात बजे से शुरू होकर रात नौ बजे तक रहता है। दो-दो घंटे के स्लॉट में वीआईपी दर्शन कराए जाते हैं। आरती पास तो बीती रात ही फुल हो गए थे।

निकासी मार्ग पर बढ़ाई गई लेन

भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से राम मंदिर के निकासी मार्ग पर एक लेन बढ़ा दी गई है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि परकोटा से लेकर अंगद टीला तक 10 फीट चौड़ी एक लेन नई बनाई गई है ताकि श्रद्धालुओं की निकासी सुगमता पूर्वक हो सके। उन्होंने बताया कि रोजाना डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु राम मंदिर में दर्शन कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए एटीएस, सीआरपीएफ, पीएसी के जवान लगाए गए हैं। एसएसएफ व सिक्योरिटी एजेंसी के भी जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा का ख्याल रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed