फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Temple: DM orders to not send buses to Ayodhya.

राम मंदिर: भारी भीड़ को देखते हुए लखनऊ और बाराबंकी के डीएम ने लिया फैसला, अयोध्या न भेजी जाएं बसें

Tue, 23 Jan 2024 03:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Jan 2024 03:45 PM IST
सार

भारी भीड़ को देखते हुए लखनऊ व बाराबंकी के जिलाधिकारियों ने बसों को अयोध्या न भेजने का निर्णय लिया है। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple: DM orders to not send buses to Ayodhya.
अयोध्या में मंदिर परिसर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में मंगलवार को रामलला के दर्शन के लिए श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हाल ये हो गया कि वहां मौजूद प्रशासन को लोगों को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान धक्कामुक्की में कई लोगों को चोट भी लग गई।

विज्ञापन


अयोध्या में भीड़ कम पहुंचे इसे लेकर बाराबंकी में लखनऊ अयोध्या हाईवे रोक दिया गया है। किसी को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इससे हजारों लोग बाराबंकी से लेकर लखनऊ के बीच में फंस गए हैं। परिवहन निगम के महाप्रबंधक ऑपरेशन मनोज पुंडीर ने बताया कि अयोध्या जाने वाली सभी मार्ग कि बसों का संचालन बंद किया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन भक्तों की भारी भीड़, लोगों को संभालने को प्रशासन को करनी पड़ी मशक्कत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर: पूरे ठाठ-बाट से प्रतिष्ठित हुए हैं रामलला, पांच किलो पहना सोना, मुकुट में लगे पन्ना और हीरे


लखनऊ अयोध्या हाईवे पर शहर के बाहर चौपुला चौराहे पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एसपी दिनेश कुमार सिंह समेत कई सीईओ व थाना प्रभारी मौजूद हैं। दोपहर 1:00 बजे के बाद अयोध्या जाने वाली बसों पर भी रोक लगा दी गई है। हाईवे पर चप्पे चप्पे पर निगरानी की जा रही है और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है। इस कारण बहराइच हाईवे पर दबाव बढ़ गया है और जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है।

दो घंटे अयोध्या की सेवाएं नियंत्रित रखने का निर्देश
लखनऊ जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि अभी कोई भी यात्री अयोध्या न भेजे जाएं। बढ़ती हुई भीड़ को नियंत्रण करने में समस्या हो रही है। इसके बजाय यहां से लोगों को अन्यत्र भेजने की व्यवस्था की जाएं। कृपया दो घंटे के लिए अयोध्या की सेवाएं स्थगित रखें। अयोध्या से आगे के यात्रियों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है। सभी क्षेत्र अनुपालन सुनिश्चित करें।

बाराबंकी के जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि परिवहन निगम की कोई भी बस अभी अयोध्या नहीं जा सकेगी क्योंकि अयोध्या में बढ़ती हुई भीड़ का नियंत्रण करने में समस्या हो रही है। लखनऊ से गोरखपुर मार्ग पर जाने वाली बसें रामनगर- गोंडा होते हुए संचालित कराई जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed