{"_id":"65af7e4930cba3fccb0b1fe8","slug":"ayodhya-ram-temple-dm-orders-to-not-send-buses-to-ayodhya-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर: भारी भीड़ को देखते हुए लखनऊ और बाराबंकी के डीएम ने लिया फैसला, अयोध्या न भेजी जाएं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर: भारी भीड़ को देखते हुए लखनऊ और बाराबंकी के डीएम ने लिया फैसला, अयोध्या न भेजी जाएं बसें
Tue, 23 Jan 2024 03:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:45 PM IST
सार
भारी भीड़ को देखते हुए लखनऊ व बाराबंकी के जिलाधिकारियों ने बसों को अयोध्या न भेजने का निर्णय लिया है। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
अयोध्या में मंदिर परिसर के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में मंगलवार को रामलला के दर्शन के लिए श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हाल ये हो गया कि वहां मौजूद प्रशासन को लोगों को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान धक्कामुक्की में कई लोगों को चोट भी लग गई।
विज्ञापन
अयोध्या में भीड़ कम पहुंचे इसे लेकर बाराबंकी में लखनऊ अयोध्या हाईवे रोक दिया गया है। किसी को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इससे हजारों लोग बाराबंकी से लेकर लखनऊ के बीच में फंस गए हैं। परिवहन निगम के महाप्रबंधक ऑपरेशन मनोज पुंडीर ने बताया कि अयोध्या जाने वाली सभी मार्ग कि बसों का संचालन बंद किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन भक्तों की भारी भीड़, लोगों को संभालने को प्रशासन को करनी पड़ी मशक्कत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर: पूरे ठाठ-बाट से प्रतिष्ठित हुए हैं रामलला, पांच किलो पहना सोना, मुकुट में लगे पन्ना और हीरे
लखनऊ अयोध्या हाईवे पर शहर के बाहर चौपुला चौराहे पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एसपी दिनेश कुमार सिंह समेत कई सीईओ व थाना प्रभारी मौजूद हैं। दोपहर 1:00 बजे के बाद अयोध्या जाने वाली बसों पर भी रोक लगा दी गई है। हाईवे पर चप्पे चप्पे पर निगरानी की जा रही है और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है। इस कारण बहराइच हाईवे पर दबाव बढ़ गया है और जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है।
दो घंटे अयोध्या की सेवाएं नियंत्रित रखने का निर्देश
लखनऊ जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि अभी कोई भी यात्री अयोध्या न भेजे जाएं। बढ़ती हुई भीड़ को नियंत्रण करने में समस्या हो रही है। इसके बजाय यहां से लोगों को अन्यत्र भेजने की व्यवस्था की जाएं। कृपया दो घंटे के लिए अयोध्या की सेवाएं स्थगित रखें। अयोध्या से आगे के यात्रियों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है। सभी क्षेत्र अनुपालन सुनिश्चित करें।
बाराबंकी के जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि परिवहन निगम की कोई भी बस अभी अयोध्या नहीं जा सकेगी क्योंकि अयोध्या में बढ़ती हुई भीड़ का नियंत्रण करने में समस्या हो रही है। लखनऊ से गोरखपुर मार्ग पर जाने वाली बसें रामनगर- गोंडा होते हुए संचालित कराई जाएं।