फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Temple: CM Yogi Adityanath posts pic while offering prayer to Ramlala.

Ayodhya: गर्भगृह में पूजन की तस्वीर पोस्ट कर सीएम योगी बोले, आज जीवन धन्य हो गया... कृतज्ञ हूं, आह्लादित हूं

Mon, 22 Jan 2024 06:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Jan 2024 06:35 PM IST
सार

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आज जीवन धन्य हो गया।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple: CM Yogi Adityanath posts pic while offering prayer to Ramlala.
गर्भगृह में पीएम मोदी के साथ मौजूद मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण में मुख्यमंत्री के रूप में अपनी बेहद सक्रिय भूमिका निभाने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से ही बेहद खुश नजर आ  रहे हैं। समारोह से वापस आने के बाद सीएम योगी ने एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज जीवन धन्य हो गया! शताब्दियों की प्रतीक्षा, प्रण और प्रार्थना आज श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ पूर्ण हुई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक एवं पुण्य अवसर बड़े सौभाग्य से प्राप्त हुआ है। पीढ़ियों के संकल्प की सिद्धि का साक्षी बनकर अभिभूत हूं, कृतज्ञ हूं, आह्लादित हूं। जय श्री राम!

विज्ञापन
 


सीएम योगी ने कहा कि मैं श्री अयोध्या धाम का यह दृश्य देखकर भावुक हूं, आह्लादित हूं। 500 वर्षों की प्रतीक्षा के उपरांत हमारे प्रभु श्री रामलला का पुनः अपने भव्य मंदिर में विराजमान होना भारत की सांस्कृतिक समृद्धि के नव अध्याय का शुभारंभ है। जय जय श्री राम!
 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी रामभक्तों को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed