फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: President Draupadi Murmu will visit Ramlala tomorrow, will also participate in Saryu Pujan and Hanuma

Ayodhya : आज रामलला के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सरयू पूजन और हनुमान आरती में भी होंगी शामिल

Wed, 01 May 2024 12:05 AM IST
रोहित मिश्र संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 01 May 2024 12:05 AM IST
सार

Draupadi Murmu Ayodhya visit:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आ रही हैं। शाम चार बजे वह अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगी। कई धार्मिक आयोजनों में शिरकत करने के बाद वह शाम को वापस दिल्ली लौट जाएंगी। 
 

विज्ञापन
Ayodhya: President Draupadi Murmu will visit Ramlala tomorrow, will also participate in Saryu Pujan and Hanuma
Draupadi Murmu Ayodhya visit - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम चार बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होगा। यहां से हनुमानगढ़ी के लिए रवाना होंगी। शाम 4.50 बजे हनुमंत लला की आरती में शामिल होंगी। इसके बाद शाम 5.45 बजे सरयू पूजन और आरती करेंगी। यहां से रामजन्मभूमि पहुंचकर शाम 6.45 बजे रामलला के दर्शन कर आरती में शिरकत करेंगी। शाम 7.15 बजे कुबेर टीला के दर्शन करेंगी। इसके बाद हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय सिंह के अनुसार राष्ट्रपति के सभी कार्यक्रमों का कवरेज दूरदर्शन नेशनल न्यूज चैनल की ओर से किया जाएगा।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के आगमन पर सख्त रहेगा सुरक्षा घेरा
 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर बुधवार को जिले में सुरक्षा घेरा सख्त रहेगा। एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर व सरयू तट तक आधुनिक असलहों से लैस जवान जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे। मंगलवार को ही पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा एजेंसियों व अन्य जवानों के साथ रिहर्सल भी किया है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अयोध्या दौरे पर हैं। शाम चार बजे एयरपोर्ट से उतरकर वह राम मंदिर व सरयू तट पर जाएंगी। इस दौरान सभी मार्गों पर पड़ने वाले मकानों पर असलहों से लैस जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस के अलावा सीआरपीएफ, आरएएफ, एटीएस व पीएसी के जवान भी जगह-जगह तैनात होंगे। खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। सादी वर्दी में अलग-अलग जगहों पर भी जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों के लिए सर्विलांस व इलेक्ट्रानिक उपकरणों का भी सहारा लिया जाएगा। वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते अयोध्या के अलावा अन्य जिलों के पुलिस अधिकारियों को भी तैनात किया गया है, जिन्होंने मंगलवार को ही पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पुलिस लाइन सभागार में एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, आईजी प्रवीण कुमार व एसएसपी राजकरन नय्यर ने उन्हें ब्रीफ भी किया है।


उधर, राष्ट्रपति के मार्ग में पड़ने वाले सभी होटल, धर्मशालाओं, लॉज को भी खंगाला गया है। उनमें ठहरे यात्रियों की भी पड़ताल की गई है। वहीं, शहर के अन्य होटलों की भी छानबीन की गई है। आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा घेरा सख्त रहेगा। आसपास के जिलों से पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक, निरीक्षक, उपनिरीक्षक व सिपाहियों को भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed