फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Prana Pratishtha in many temples including Ram Darbar tomorrow, CM Yogi will be present; will celebra

राम दरबार सहित कई मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा: सीएम योगी यहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, मायावती ने दी बधाई

Thu, 05 Jun 2025 09:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 05 Jun 2025 09:32 AM IST
सार

Ram Darbar Pran Pratishtha: अयोध्या राम मंदिर परिसर में राम दरबार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा आज होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ इस मौके पर विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
Ayodhya: Prana Pratishtha in many temples including Ram Darbar tomorrow, CM Yogi will be present; will celebra
राम मंदिर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम अयोध्या के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री आज राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार समेत अन्य विग्रहों के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनेंगे। वे समारोह के मुख्य यजमान रहेंगे। सीएम राम दरबार की मूर्ति से आवरण हटाएंगे और नेत्रोमिलन की भी प्रक्रिया पूरी करेंगे। संयोग यह है कि पांच जून को सीएम योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन है। वह इस बार अपना जन्मदिन अयोध्या में मनाएंगे। इस अवसर पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन


मायावती ने एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं दीर्घायु जीवन होने की भी शुभकामनायें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ आज ही अयोध्या पहुंचेंगे। वे राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। मणिराम दास की छावनी जाकर महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा सरयू महोत्सव का भी उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। नगर निगम के उपलब्धि समारोह में भी सीएम योगी के जाने की संभावना है। मंदिर परिसर में समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही है। एक छोटा पंडाल भी सजाया जा रहा है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे व मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसपी सुरक्षा ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा अभेद्य है। आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से मंदिर की निगहबानी की जा रही है। एटीएस, सीआपीएफ, पीएसी समेत सिविल पुलिस के जवानों की टीम तैनात कर दी गई है। प्रशासन के स्तर से मजिस्ट्रेटों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

गूगल पर अयोध्या सर्च कीजिए, बनती है दीपोत्सव की छवि

महंत मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा कि मुख्यमंत्री राजा राम समेत अन्य देवों को प्रतिष्ठित करने आ रहे हैं। खुशी की बात है कि एक संन्यासी ने प्रदेश के आध्यात्मिक मूल्यों को समझा और ऊर्जावान बना दिया। आज आजीविका के लिए अयोध्या के लोगों को बाहर जाना नहीं पड़ता। यहीं लोग व्यवसाय कर रहे हैं। आज गूगल पर अयोध्या सर्च कीजिए तो सबसे पहले दीपोत्सव की छवि बनकर आती है।

सीएम ने लौटाया अयोध्या का गौरव
सरयू महोत्सव के आयोजक आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष शशिकांत दास ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौरव लौटा दिया है। उन्होंने ही प्रभु को टाट से निकाल भव्य मंदिर में विराजमान कराया है। पांच जून को एक बार फिर वह राजा राम को प्रतिष्ठित करेंगे। त्रेतायुग में वशिष्ठ जी ने राजतिलक किया था और अब योगी महाराज प्रभु राम का तिलक करेंगे।

यह भी पढ़ें- Ayodhya: राम मंदिर में पुजारी ने पहनाई रामनामी तो भावविभोर हो गए एलन मस्क के पिता एरोल और बहन अलेक्जेंड्रा

संबंधित वीडियो-

मुख्यमंत्री का मिनट-टू- मिनट कार्यक्रम

  • हेलीपैड से राम कथा पार्क- 10:30 बजे
  • हनुमानगढ़ी दर्शन- 10:40 बजे
  • रामजन्मभूमि दर्शन- 11:00 बजे
  • प्राण प्रतिष्ठा समारोह- 11:10 से 01:00 बजे
  • पुष्पवाटिका चौधरी चरण सिंह पार्क- 02:00 बजे
  • रामकथा पार्क में नगर निगम का कार्यक्रम- 2:15 से 2:45 बजे
  • सरयू जयंती महोत्सव का उद्घाटन- राम की पैड़ी - 02: 50 बजे
  • मणिरामदास की छावनी- दोपहर 03:05 से 03:45 बजे
  • दोपहर 03:50 बजे प्रस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed