फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AYODHYA PRAN PRATISHTHA

Lucknow News: शोभायात्राओं ने किया राजधानी को राममय

Mon, 22 Jan 2024 03:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
AYODHYA PRAN PRATISHTHA
लखनऊ। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उल्लास में डूबी राजधानी में उत्सव रविवार की सुबह से ही शुरु हो गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में अयोध्या जाने वाले सेलिब्रिटी भी पहुंचने लगे थे। वहीं शहर से लेकर गांव तक में सुंदरकांड के पाठ शुरू हो गए। अखंड रामायण संग शोभायात्रा व पद यात्राएं दिन भर निकलती रहीं।
विज्ञापन

मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पूजन चलता रहा और कई बाजारों में आतिशबाजी कर कारोबारी खुशियां मनाते रहे, लड्डू बांटते रहे। वहीं 1090 चौराहे पर इंडोनेशिया के कलाकारों के दल ने रामायण की अद्भुत प्रस्तुति देकर सात समंदर पार तक फैली राम भक्ति की धारा से परिचित कराया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर शहर में हुए आयोजनों पर रिपोर्ट...।
विज्ञापन


यहियागंज : किराना के व्यापारियों ने ढोल-नगाड़ों संग निकाली झांकी

यहियागंज में किराना कारोबारियों ने रामजानकी की झांकी ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली। नेहरूक्राॅस से दालमंडी, सुभाष मार्ग होते हुए राम मंदिर सुभाष मार्ग पर यात्रा समाप्त हुई। कारोबारी अमरनाथ मिश्र ने व्यापारियों से अपील की कि दुकान के साथ मकान को भी दीप जलाएं और पास के मंदिर में एक दीपक अवश्य जालाएं। प्रशान्त गर्ग, बनवारी लाल कंछल, रामशंकर अवस्थी, राजेन्द्र अग्रवाल, प्रशान्त गर्ग समीर जैन, नीरज गुप्ता, दीपक अग्रवाल मनीष अग्रवाल, विनय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श व्यापार मंडल ने मनाई छोटी दिवाली

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय अयोध्या रोड पर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में छोटी दिवाली धूमधाम से मनाई गई। व्यापारियों ने दीप जलाए और जमकर आतिशबाजी की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की महिला इकाई की महिला व्यापारियों ने फूलों की रंगोली सजाई। इसे महिला इकाई की ट्रांस गोमती अध्यक्ष अंजलि मोरिया एवं उपाध्यक्ष रितु ठाकुर ने सजाया। संजय गुप्ता ने कहा कि सोमवार को बड़ी दीपावली मनाएंगे।



व्यापारी वर्ग ने कुछ यूं भी मनाईं खुशियां- अमीनाबाद गणेशगंज में कपड़ा कारोबारियों ने अशोक मोतियानी के नेतृत्व में लड्डू बांटे और आतिशबाजी की।

- चौक में समाज सेवियों, व्यापारियों ने मिलकर शुरू किया सुंदरकांड पाठ। इस दौरान पार्षद अनुराग मिश्रा, कारोबारी विनोद माहेश्वरी व अन्य मौजूद रहे।

- सदर बाजार में सतवीर सिंह राजू के नेतृत्व में 400 झंडे व 400 पटके बांटे गए।



यहां आज प्राण प्रतिष्ठा व जीर्णोद्धार

पुराने लखनऊ के शाहगंज स्थित शिवालय में रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान जारी है। प्रतीक, राम, संजय, आशु व अन्य श्रद्धालुओं के नेतृत्व में पूरा आयोजन किया जा रहा है।

राजेन्द्र नगर स्थित महाकाल मंदिर में राम दरबार व कृष्ण दरबार की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को होगी। इससे पूर्व रविवार को शोभा यात्रा निकली। राम व कृष्ण दरबार समेत नगर भ्रमण पर निकले।


ऐशबाग के मालवीय नगर स्थित प्राचीन आनंदेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कराया जा रहा है। यह आयोजन 22 जनवरी को होगा। मुख्य ट्रस्टी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा रविवार को निकली।

यहां भी हुए आयोजन

चंद्रलोक पार्क में सुंदरकांड : चंद्रलोक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से अलीगंज स्थित पार्क में ओंकार शंखधर व साथियों ने सुंदरकांड का वाचन किया।

रामलीला : अलीगंज नया हनुमान मंदिर में कानपुर की मंडली ने राम-सबरी प्रसंग से लेकर रावण वध तक का मंचन किया।

यहां भी शोभायात्रा

जय जय श्री हनुमान भक्त मंडल की ओर से श्री महाशक्ति निवासी मंदिर कृष्णानगर में, हनुमान सेतु मंदिर सनातम धर्म जागरण यात्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed