फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Police attacked, Inspector beaten up in closed room, Kotwal in stone pelting, many policemen including outpost in-charge injured

अयोध्या : पुलिस पर हमला, दरोगा को बंद कमरे में पीटा, पथराव में कोतवाल, चौकी प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

Wed, 08 Jun 2022 10:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 08 Jun 2022 10:42 PM IST
सार

हमले में प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक, उप जिलाधिकारी का वाहन चालक व कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। 

विज्ञापन

विस्तार

युवक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को पुलिस व प्रशासनिक अफसरों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। एक दरोगा को कमरे में बंद कर लिया और जमकर पीटा। पुलिस जब मौके से जान बचाकर भागी तो ग्रामीणों ने उन पर पथराव कर दिया। इस हमले में प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक, उप जिलाधिकारी का वाहन चालक व कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। 

विज्ञापन


मौके पर जब और पुलिस बल पहुंचा तो भीड़ पर लाठीचार्ज किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कई ग्रामीणों को भी चोटें आईं हैं। बताया जाता है कि जिले के बीकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गुंधौर गांव में मंगलवार को अर्जुन यादव (22) पर उसके चाचा व अन्य परिवारीजनों ने फावड़े, कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। लखनऊ में पोस्टमार्टम होने के बाद बुधवार सुबह जब युवक का शव गांव पहुंचा तो आक्रोशित ग्रामीण जलालपुर माफी-तारुन मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। 
विज्ञापन


ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग कर रहे थे। इसी बीच करीब 11 बजे कई वाहनों में सवार होकर कुछ लोग वहां पहुंचे और पुलिस में नोकझोंक होने लगी। इसके बाद भीड़ ने पुलिस बल व अधिकारियों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में प्रभारी निरीक्षक बीकापुर सुमित श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रामपुर भगन वीरेंद्र पाल, उप जिलाधिकारी के वाहन चालक दिनेश तिवारी व कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। भागते दरोगा जितेंद्र कुमार सिंह को भीड़ ने पकड़ कर एक कमरे में बंद कर दिया और उन्हें जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed