फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: PM Modi's fleet passed through Ramnagari a day before the visit

अयोध्या: दौरे से एक दिन पहले ही रामनगरी में गुजरी पीएम मोदी की फ्लीट, बाद में पता चला ये रिहर्सल था

Fri, 29 Dec 2023 06:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 29 Dec 2023 06:02 PM IST
सार

 फ्लीट में प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री व दोनों उप मुख्यमंत्री के वाहन प्रतीक रूप में शामिल रहे। वहीं अयोध्या पुलिस ने लता मंगेशकर चौक समेत धर्मपथ व रामपथ पर ड्रोन उड़ाकर पूर्वाभ्यास किया।

विज्ञापन
Ayodhya: PM Modi's fleet passed through Ramnagari a day before the visit
अयोध्या में पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों का शुक्रवार को पूर्वाभ्यास किया गया। एसपीजी ने प्रतीकात्मक प्रधानमंत्री बैठाकर एयरपोर्ट के गेट नंबर तीन से फ्लीट गुजारी। यह फ्लीट अयोध्या-गोरखपुर हाईवे होते हुए साकेत पेट्रोल पंप होकर धर्मपथ पर पहुंची। यहां से लता मंगेशकर चौक-रामपथ-टेढी बाजार चौराहा होते हुए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंची। यह पूर्वाभ्यास करीब 35 मिनट में पूरा हुआ।

विज्ञापन


 फ्लीट में प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री व दोनों उप मुख्यमंत्री के वाहन प्रतीक रूप में शामिल रहे। वहीं अयोध्या पुलिस ने लता मंगेशकर चौक समेत धर्मपथ व रामपथ पर ड्रोन उड़ाकर पूर्वाभ्यास किया। इसके लिए छह ड्रोन का इस्तेमाल हुआ। इसमें जिला पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों के अधिकारी शामिल रहे। 
विज्ञापन


फ्लीट के पूर्वाभ्यास के कारण करीब एक घंटे के लिए हाईवे भी बंद किया गया। अयोध्या आने वाले वाहनों को सहादतगंज ओवरब्रिज के पास रोक दिया गया। इससे अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटसराय तक करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया। सर्विस लेन भी वाहनों से भर गई। छोटे-बड़े वाहनों के साथ ही दो पहिया वाहन भी फंस जाम में फंसे रहे। फ्लीट निकल जाने के बाद आवागमन सुचारु हुआ। करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चमक गया हाईवे, अयोध्या लोगो से सज गए पोल
प्रधानमंत्री के रोड शो वाले हिस्से के हाईवे की तस्वीर बदल गई है। सड़क चमाचम हो गई है। अयोध्या के लोगो से पोल सज गए हैं। पीएम का रोड शो एयरपोर्ट से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के बीच होगा। इसके बीच के हाइवे के साथ ही सर्विस लेन पर उगी झाड़ी साफ की गई। गंदगी भी दूर कर दी गई। हाइवे के किनारे लगे सभी खंभों पर अयोध्या का लोगो लगा दिया गया। बैरीकेडिंग की गई। लोहे की बाड़ को दुरुस्त किया गया। रंगाई-पुताई की गई। बीच लोहे की जाली को रंगीन कर दिया गया। हाइवे का आकर्षण बढ़ गया। लगने लगा कि हाइवे से वीवीआईपी मूवमेंट होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed