फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Nripendra Mishra reached Ram temple, told - ground floor work completed

Ayodhya Ram Mandir : अधूरे काम पर नाराज हुए नृपेंद्र मिश्र, कहा-तीन दिन में हो मंदिर के भूतल की फिनिशिंग

Mon, 08 Jan 2024 06:54 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 08 Jan 2024 06:54 AM IST
सार

राम मंदिर के भूतल का काम लगभग लगभग पूरा हो चुका है। 33 सीढ़ियां चढ़ने के बाद भक्तों को रामलला के दर्शन प्राप्त होंगे। जो भी थोड़े बहुत काम बचे हैं वह एक सप्ताह के अंदर पूरे हो जाएंगे।

विज्ञापन
Ayodhya: Nripendra Mishra reached Ram temple, told - ground floor work completed
राम मंदिर पहुंचे नृपेंद्र मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने नवनिर्मित मंदिर के भूतल की फिनिशिंग का काम तीन दिन के अंदर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अब सभी तरह के निर्माण कार्य रात में किए जाएं। 15 जनवरी तक जन्मभूमि पथ का काम भी पूरा कर लिया जाए।

विज्ञापन



विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों को परखने अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र ने रविवार को पूरा दिन निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। सबसे पहले निर्माणाधीन रामजन्मभूमि पथ का निरीक्षण किया। रामजन्मभूमि पथ पर लग रहे सुरक्षा उपकरणों को लगाने और अन्य कार्याें को सात दिन के भीतर पूरा करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों के साथ बैठक भी की। उन्हें बताया गया कि रामजन्मभूमि पथ पर 35 सीसीटीवी कैमरे, बोलार्ड व बूम बैरियर लग गए हैं। निरीक्षण के बाद नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि श्रद्धालुओं को धूप व बारिश से बचाने के लिए रामजन्मभूमि पथ पर कैनोपी लगाने का काम पूरा हो चुका है। मंदिर में प्रवेश के पहले श्रद्धालु स्कैनिंग सेंटर से होकर यात्री सुविधा केंद्र तक जाएंगे। उसके बाद उन्हें एक और चेकिंग प्वाइंट से गुजरना पड़ेगा। आखिरी सुरक्षा द्वार के बाद परकोटा में श्रद्धालु प्रवेश करेंगे। परकोटा के बाद सिंहद्वार होते हुए 33 सीढि़यां चढ़कर श्रद्धालु गुढ़ी मंडप में प्रवेश करेंगे। यहीं से रामलला के दर्शन होंगे।


रामकथा संग्रहालय में बनेगा अस्थायी मीडिया सेंटर
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मीडिया कवरेज के लिए रामकथा संग्रहालय अयोध्या में अस्थायी मीडिया सेंटर की स्थापना की जाएगी। यह 20 से 22 जनवरी तक संचालित होगा। मीडिया सेंटर/प्रेस क्लब को भी अगले सप्ताह शुरू किया जाएगा। रामकथा संग्रहालय के मीडिया सेंटर में इंटरनेट व कंप्यूटर आदि की व्यवस्था होगी। उप निदेशक मुरलीधर सिंह ने बताया कि सुरक्षा समिति व एसपीजी के साथ वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होने के बाद मीडिया कवरेज संबंधी अन्य बिंदुओं की जानकारी दी जाएगी। मीडिया संबंधी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7080510637 पर संपर्क कर सकते हैं।

सरयू घाटों पर लगेंगे 500 प्री फैब शौचालय
सरयू के घाटों पर प्रसाधन के लिए प्री फैब शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने प्रक्रिया शुरू की है। यह विजन डॉक्यूमेंट 2047 के तहत किया जा रहा है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समेत सरयू घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होगी। इससे पहले 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर भी स्नान के लिए घाटों पर भीड़ होगी। ऐसे में प्रीफैब टॉयलेट्स की स्थापना करके यहां प्रसाधन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पांच सौ शौचालय तैयार किए जाएंगे। एजेंसी का चयन किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। शौचालय का उपयोग श्रद्धालु मुफ्त में कर सकेंगे। इस पर हिंदी, अंग्रेजी, तेलगू, गुजराती व मराठी भाषा में लिखा होगा। लिखने में पुरुषों के लिए नीला व महिलाओं के लिए पिंक रंग का प्रयोग होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed