फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Now the construction of Ram temple will be completed with a delay of two months, the trust has given

अयोध्या: अब दो महीने देरी से पूरा होगा राम मंदिर निर्माण, ट्रस्ट ने दी नई डेट, जानिए कब पूरा होगा भव्य मंदिर

Fri, 13 Sep 2024 06:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 13 Sep 2024 06:28 PM IST
सार

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या राम मंदिर को पूरा करने में अब तय समय सीमा से दो महीने ज्यादा का समय लगेगा। अभी भी राम मंदिर के शिखर का काम पूरा होना बाकी है। 

विज्ञापन
Ayodhya: Now the construction of Ram temple will be completed with a delay of two months, the trust has given
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राम मंदिर के निर्माण कार्य की समय सीमा दो माह बढ़ा दी गई है। राम मंदिर का निर्माण दिसंबर तक पूरा नहीं हो पाएगा। अब फरवरी के अंत तक ही तीन मंजिला 161 फीट ऊंचा राम मंदिर बनकर तैयार हो पाएगा। साथ ही राम मंदिर समेत अन्य मंदिरों की समय सीमा जून 2025 तय की गई है। मजदूरों की कमी व मौसम की प्रतिकूलता के चलते मंदिर निर्माण की गति प्रभावित हुई है।

विज्ञापन


राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि राम मंदिर के शिखर का निर्माण अभी होना बाकी है। इसके निर्माण में कम से कम 120 दिन लगेंगे। इसलिए अब राममंदिर दिसंबर तक पूरा नहीं पाएगा। फरवरी के अंत तक शिखर समेत मंदिर के निर्माण का कार्य पूरा होने की संभावना है। बताया कि मंदिर व सप्त मंडपम के निर्माण के बीच पुष्करणी यानी जल निकासी के लिए एक छोटा तालाब बनाने पर भी मंथन चल रहा है। जिसमें भगवान को स्नान के बाद फर्श पर गिरने वाले पानी को इस पुष्करणी में एकत्र किया जाएगा।
विज्ञापन


नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राममंदिर परिसर में बनने वाले ऑडिटोरियम, गेस्ट हाउस व ट्रस्ट कार्यालय के निर्माण की आधारशिला अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में रखी जाएगी। इसके निर्माण में लगभग आठ महीने लगेंगे। सप्त मंडपम के सभी मंदिरों में अभी शिखर व फर्श का काम बाकी है। मूर्ति 15 दिसंबर तक आ जाएगी। उसके बाद उसकी स्थापना होगी। उसी समय निर्णय लिया जाएगा कि किस क्रम में मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। संभवत: महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति सबसे पहले स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसाड लाइटिंग के लिए टेंडर जारी
नृपेंद्र ने बताया कि मंदिर के दूसरे तल पर जो भी लाइटिंग होगी वह मंदिर के वातावरण के अनुसार होगी। जो भी लाइटिंग की जाएगी वह इस प्रकार की हो कि श्रद्धालुओं में श्रद्धा का भाव पैदा करे, ऐसा प्रयास है। लाइटिंग के ट्रायल लिए गए हैं, उसका टेंडर जारी किया जा चुका है। टेंडर में कंपनियां बताएंगी वह किस प्रकार की लाइट मंदिर पर करेंगी। कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियां लाइटिंग के लिए आ रही हैं। नवंबर के अंत तक टेंडर फाइनल हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed