फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya News : Projects worth about 17 hundred crores will be completed by December

Ayodhya News : दिसंबर तक करीब 17 सौ करोड़ की परियोजनाएं होंगी पूरी, 2024 के पहले पूरे होंगे ज्यादातर प्रोजेक्ट

Fri, 21 Oct 2022 12:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 21 Oct 2022 12:52 PM IST
सार

अयोध्या को वैश्विक नगरी बनाने में भाजपा की डबल इंजन सरकार भी पूरा सहयोग कर रही है। नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) सड़कों के निर्माण पर करीब 12 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है।

विज्ञापन
Ayodhya News : Projects worth about 17 hundred crores will be completed by December
राम मंदिर का प्रस्तावित मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट आस्था और समर्पण का भाव स्वत: स्फूर्त रूप से दिख रहा है। पांच साल पहले जो अयोध्या राजनीतिक रूप से अछूत मानी जाती थी, आज वही अयोध्या वैश्विक नगरी बनकर उभर रही है। सीएम योगी ने अयोध्या को वैश्विक नगरी बनाने में कोई कसर भी नहीं छोड़ी है। अयोध्या में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य हो रहे हैं। इसमें दिसंबर तक करीब 17 सौ करोड़ रुपए की परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। 

विज्ञापन


प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या 2024 के पहले वैश्विक नगरी का रूप ले लेगी। सरकार की ओर से विभिन्न विभागों की ओर से कराए जा रहे ज्यादातर प्रोजेक्ट 2024 के पहले पूरे होंगे। इसमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर बन रहा श्रीराम जन्मभूमि काॉरिडोर भी शामिल है। अयोध्या में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद सबसे अधिक तीन हजार करोड़ रुपए ग्रीन फिल्ड टाउनशिप विकसित करने के लिए खर्च कर रहा है। यह परियोजना मार्च 2024 तक पूरी होनी है और अब तक करीब 83 फीसदी भूमि की खरीद हो चुकी है। 
विज्ञापन


12 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रहा है एनएचएआई
अयोध्या को वैश्विक नगरी बनाने में भाजपा की डबल इंजन सरकार भी पूरा सहयोग कर रही है। नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) सड़कों के निर्माण पर करीब 12 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है। चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 6657 करोड़ और 5924 करोड़ की लागत से साढ़े 67 किमी लंबा अयोध्या बाईपास बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं प्रमुख कार्य
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए 1175 करोड़ रुपए का अनुमोदन है, जिसमें 843 करोड़ रुपए निजी भूमि के लिए खर्च किए गए हैं। 
श्रीराम जन्म भूमि पथ (सुग्रीव किला से श्रीराम जन्म भूमि तक) चौड़ीकरण 
भक्ति पथ (श्रृंगार हाट से श्रीराम जन्म भूमि तक) चौड़ीकरण राम पथ (सहादतगंज से नयाघाट तक) चौड़ीकरण
अयोध्या बाईपास (रिंग रोड) निर्माण
चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण
एनएच 27 (लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर) मार्ग चौड़ीकरण
राष्ट्रीय राजमार्ग 330ए (जगदीशपुर-अयोध्या सेक्शन) मार्ग चौड़ीकरण
सालारपुर रेलवे स्टेशन टर्मिनल निर्माण
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना जनपद अयोध्या
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना जनपद अम्बेडकरनगर
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना जनपद अम्बेडकरनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed