{"_id":"673377d95fece2b9fe0d6195","slug":"ayodhya-marriage-of-shaligram-tulsi-took-place-in-ayodhya-a-grand-procession-was-taken-out-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: रामनगरी के मंदिरों में शालिग्राम-तुलसी का हुआ विवाह, निकाली गई भव्य बारात, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: रामनगरी के मंदिरों में शालिग्राम-तुलसी का हुआ विवाह, निकाली गई भव्य बारात, देखें वीडियो
Tue, 12 Nov 2024 09:14 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 Nov 2024 09:14 PM IST
सार
अयोध्या के मंदिरों में शालिग्राम और तुलसी की विवाह परंपरा निभाई गई। इस दौरान भव्य बारात भी निकाली गई। सभी रस्मों को विधि-विधान से पूरा किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
देवोत्थानी एकादशी के अवसर पर रामनगरी में श्रीहरि की जय-जयकार गूंज उठी। मंगलवार की देर रात मंदिरों और घरों से लेकर सरयू घाट तक शालिग्राम-तुलसी विवाह की परंपरा निभाई गई।
रामकोट स्थित लवकुश मंदिर से भव्य बारात भी निकाली गई।
बैंडबाजे के साथ महंत लवकुश दास की अगुवाई में भगवान शालिग्राम की भव्य बारात निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची और देर रात मंदिर में शालिग्राम व तुलसी के विवाह की रस्म विधि-विधान पूर्वक निभाई गई।
दशरथ महल बड़ा स्थान में महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य के संयोजन में विधि-विधान पूर्वक शालिग्राम-तुलसी का विवाह कराया गया। इस दौरान विवाह गीतों की भी प्रस्तुति कलाकारों ने दी। इसी तरह परिक्रमा मार्ग स्थित दुर्गा काली दरबार में महंत सूर्यानंद के सानिध्य में तुलसी विवाह का आयोजन किया गया।