{"_id":"6799de1238cd1086f001d5b1","slug":"ayodhya-mahakumbh-devotees-created-ruckus-glass-of-train-bogies-damaged-by-stone-pelting-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या : महाकुंभ के श्रद्धालुओं ने किया हंगामा, पथराव से ट्रेन की बोगियों के शीशे क्षतिग्रस्त, गार्ड चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या : महाकुंभ के श्रद्धालुओं ने किया हंगामा, पथराव से ट्रेन की बोगियों के शीशे क्षतिग्रस्त, गार्ड चोटिल
Wed, 29 Jan 2025 01:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:21 PM IST
सार
अयोध्या से महाकुंभ जा रही स्पेशल ट्रेन में श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा थी। इसके चलते ट्रेन के अंदर मौजूद श्रद्धालुओं ने कई बोगी का गेट बंद कर लिया था। इससे जमकर हंगामा हुआ और पथराव से ट्रेन की बोगियों के शीशे टूट गए।
विज्ञापन
पथराव में ट्रेन के शीशे टूट गए।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मलेथू कनक हाल्ट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात ट्रेन पर न बैठ पाने के कारण महाकुंभ के श्रद्धालुओं की ओर से जमकर हंगामा किया गया। पथराव करने से ट्रेन की बोगियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। गार्ड को भी चोट आई है।
विज्ञापन
अयोध्या से प्रयागराज जा रही स्पेशल महाकुंभ ट्रेन संख्या 64222 मलेथू कनक हाल्ट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा थी। इसके चलते ट्रेन के अंदर मौजूद श्रद्धालुओं ने कई बोगी का गेट बंद कर लिया था। रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन रुकी बाहर मौजूद श्रद्धालुओं ने ट्रेन में बैठने का प्रयास किया। कुछ तो कड़ी मशक्कत के बाद अंदर बैठ गए लेकिन करीब 150 से अधिक श्रद्धालु ट्रेन में नहीं बैठ पाए और ट्रेन पांच मिनट रुकने के बाद चलने लगी।
विज्ञापन
ट्रेन में न बैठ पाने के चलते आक्रोशित श्रद्धालुओं की ओर से रेल ट्रैक के पास से पत्थर उठाकर फेंका जाने लगा। पथराव में ट्रेन की बोगियों का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन की पिछली बोगी में मौजूद गार्ड के भी पत्थर लगने से घायल होने की जानकारी मिली है। ट्रेन पर न बैठ पाने के चलते श्रद्धालु वापस लौट गए।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के गेट मैन मोहम्मद वसीम ने बताया कि श्रद्धालुओं की ओर से ट्रेन पर न बैठ पाने के चलते आक्रोशित होकर ट्रेन पर ईंट के टुकड़े और पत्थर फेंके गए। बोगी की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन