{"_id":"694a96fa26748bfeed02d280","slug":"ayodhya-fog-covers-ram-temple-yet-faith-prevails-despite-the-bitter-cold-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: कोहरे से ढक जा रहा राम मंदिर... फिर भी कड़ाके की ठंड पर भारी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: कोहरे से ढक जा रहा राम मंदिर... फिर भी कड़ाके की ठंड पर भारी आस्था
Tue, 23 Dec 2025 06:49 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Dec 2025 06:49 PM IST
सार
कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी पड़ रही है। राम मंदिर कोहरे से ढक जा रहा है इसके बाद भी रामलला के दर्शन करने वालों का नगर में तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
अयोध्या का राम मंदिर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या में मंगलवार को भी भीषण कोहरा छाया रहा। गलन के साथ जबरदस्त शीतलहर से हर कोई हलकान है। राम मंदिर कोहरे से ढक गया फिर भी देश दुनिया के श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी है।
विज्ञापन
भारी संख्या में श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर रहे हैं। रामपथ, भक्तिपथ और धर्मपथ पर कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम है। इसके बावजूद श्रद्धालु रामधुन गाते हुए आस्था से सराबोर होकर आगे बढ़ रहे हैं। सरयू स्नान के बाद राम मंदिर में दर्शन पूजन का दौर जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कोहरे से ढका पूरा प्रदेश, लगातार गिर रहा पारा...गलन से आमजन बेहाल, भीषण ठंड से बाहर निकलना मुश्किल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अमेठी सांसद केएल शर्मा बोले, पंचायत चुनाव में गड़बड़ी नहीं हुई तो सबसे अधिक जनप्रतिनिधि हमारे होंगे
हनुमानगढ़ी और कनक भवन समेत अन्य मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अयोध्या के अन्य इलाकों में भी घना कोहरा है। दृश्यता कम होने से हाईवे और अन्य सभी मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक अलाव ही गलन से बचाव का सहारा बना है।