फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Flood of devotees gathered in Ramnagari on the first day of the year, doors of the temple closed for

अयोध्या: साल के पहले दिन रामनगरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, सिर्फ 15 मिनट के लिए बंद हुए मंदिर के पट

Thu, 02 Jan 2025 08:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 02 Jan 2025 08:10 AM IST
सार

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या राम मंदिर में साल के पहले दिन भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह छह बजे से लेकर देर शाम तक भक्तों की कतारें मंदिर के बाहर लगी रहीं।

विज्ञापन
Ayodhya: Flood of devotees gathered in Ramnagari on the first day of the year, doors of the temple closed for
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राम नगरी अयोध्या में नए साल का जश्न श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नववर्ष की शुरुआत श्रीरामलला के आशीर्वाद से की। सरयू तट से श्रीरामलला के दरबार तक पूरा वातावरण जय-जय श्रीराम...से गूंजता रहा। कोहरे और ठंड पर आस्था भारी पड़ी। रामलला की मंगला आरती से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला शयन आरती तक जारी रहा। देर शाम तक दो लाख से अधिक भक्तों ने हाजिरी लगाई। श्रद्धालुओं की श्रद्धा, भक्तिभाव और उत्साह का नजारा अयाेध्या को आध्यात्मिकता का एक बड़ा केंद्र बना गया।

विज्ञापन


सोने का मुकुट व रत्नजड़ित हरे वस्त्र में रामलला की मनमोहक छवि का दर्शन कर भक्त निहाल होते रहे। अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं व पर्यटकों में रामलला के दर्शन की ललक रही। आलम यह रहा कि रामजन्मभूमि पथ से लेकर हनुमानगढ़ी तिराहे तक श्रद्धालुओं की करीब दो किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। भीड़ का आलम यह रहा कि लाइन में लगे भक्तों को दर्शन की अपनी बारी के लिए एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। नववर्ष की पहली सुबह होते ही रामलला का दरबार श्रद्धालुओं के जयघोष से गूंजना लगा।
विज्ञापन


सुबह 6:30 बजे मंदिर खुला, इससे एक घंटे पहले ही दर्शनपथ श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भर गया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ती गई। सुबह 11 बजे तक दर्शनपथ पर भीड़ का दवाब बढ़ता देख भीषण ठंड में भी प्रशासन के पसीने छूट गए। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने आनन-फानन में अंगद टीला से श्रीराम अस्पताल तक के वैकल्पिक मार्ग को खोलवाया और श्रद्धालुओं की निकासी इसी मार्ग से शुरू कराई तब जाकर श्रीरामजन्मभूमि पथ पर भीड़ नियंत्रित की जा सकी। जहां-जहां रेलिंग नहीं लगी थी वहां बैरियर लगाकर भीड़ को रोका गया। श्रद्धालुओं को टुकड़ियों में दर्शन कराया जाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में केवल 15 मिनट बंद हुआ पट

Ayodhya: Flood of devotees gathered in Ramnagari on the first day of the year, doors of the temple closed for
राम मंदिर में भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें इसलिए पहले ही कतार की संख्या बढ़ाकर 11 से 15 कर दी गई थी। राममंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्र ने बताया कि नववर्ष के पहले दिन वीआईपी पास एक दिन पहले ही फुल हो गए थे। बताया कि सुबह 6:30 बजे खुला मंदिर रात 10 बजे तक खुला रहा। रात 9:15 बजे होने वाली शयन आरती के दौरान भी श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। दोपहर में रामलला को भोग अर्पित करने के लिए केवल 15 मिनट के लिए मंदिर के पट बंद किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed