{"_id":"6600bfec7ebbc588fb00a0f4","slug":"ayodhya-first-holi-in-ayodhya-after-pran-pratistha-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya : प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहली होली, गुलाबी पोशाक में रंग-पर्व मना रहे हैं रामलला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya : प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहली होली, गुलाबी पोशाक में रंग-पर्व मना रहे हैं रामलला
Mon, 25 Mar 2024 08:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 25 Mar 2024 08:51 AM IST
सार
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला अपनी पहली होली मना रहे हैं। उनकी मोहक मूर्ति को फूलों से सजाया गया है। माथे पर गुलाल लगाया गया है।
विज्ञापन
रामलला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला अपनी पहली होली मना रहे हैं। उनकी मोहक मूर्ति को फूलों से सजाया गया है। माथे पर गुलाल लगाया गया है। गुलाबी पोशाक पहने रामलला की मूर्ति आकर्षित कर रही है। रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दरबार पहुंचे और अपने आराध्य के दर्शन कर कृतार्थ हुए। रामलला की होली के लिए मंदिर की ओर से विशेष तैयारी की गई है।
विज्ञापन
देशभर में आज रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है। पर्व का उत्साह तो कई दिनों से दिख रहा था और आज रंग बरसने वाले हैं। धर्मनगरी अयोध्या में कई दिनों पहले से उत्सव का माहौल है। इसलिए कि इस बार की होली खास है।
विज्ञापन
अयोध्या के साथ ही देश-दुनिया में फैले तमाम रामभक्तों के लिए भी इस बार की होली खास है। हर कोई होली के साथ ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के रंग और उत्साह से भरा है। इसीलिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस बार की होली के लिए व्यापक प्रबंध किये हैं। उधर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामलला के लिए खास हर्बल गुलाल भेजा है।
विज्ञापन
अयोध्या में होली के रंग रंगभरी एकादशी के साथ पिछले सप्ताह ही शुरू हो गये हैं। रंगभरी एकादशी पर बीते बुधवार को रामनगरी के साधु-संत अपने इष्ट देव भगवान राम व उनके परम भक्त हनुमंत लला के साथ होली के रंग में रंग गए हैं। इस बार रंगोत्सव के उल्लास में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी भी बयां हो रही है। मंदिरों में साधु-संतों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर आराध्य संग होली खेलकर रंगोत्सव की मुनादी की थी।
बरसों बाद खिले रंग
इस बार अयोध्या में 495 साल बाद रामलला के दरबार में बुधवार को रंगभरी एकादशी पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। यह पहली बार रहा जब रंगभरी एकादशी पर रामलला के दरबार में गीत-संगीत की महफिल सजी थी।