फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Devotees reached Ramnagari in record numbers in the past few days

अयोध्या: बीते दिनों में रिकॉर्ड संख्या में रामनगरी पहुंचे श्रद्धालु, विदेशी सैलानी भी अच्छी संख्या में

Tue, 14 Nov 2023 06:08 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 14 Nov 2023 06:08 PM IST
सार

शनिवार को दिवाली मनाने के बाद रविवार व सोमवार को छुट्टी होने के चलते लोग अयोध्या में आस्था के साथ पर्यटन का आनंद उठाने उमड़ पड़े।

विज्ञापन
Ayodhya: Devotees reached Ramnagari in record numbers in the past few days
इस बार का दीपोत्सव चर्चाओं में रहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 दीपोत्सव में रामनगरी ने 22. 23 लाख दीप जलाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसको लेकर रामनगरी में खासा उत्साह भी दिखा इसकी पुष्टि अयोध्या में उमड़े भक्तों की भीड़ से होती दिखी। शनिवार को दिवाली मनाने के बाद रविवार व सोमवार को छुट्टी होने के चलते लोग अयोध्या में आस्था के साथ पर्यटन का आनंद उठाने उमड़ पड़े। अकेले रामलला के दरबार में ही पिछले तीन दिनों में 1. 02 लाख भक्तों ने हाजिरी लगाई।

विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से रामनगरी भक्तों की भीड़ से जाम है। बहुत सारे भक्तों को दीपोत्सव में न पहुंच पाने का मलाल रहा तो वे रविवार की छुट्टी में अयोध्या उमड़ पड़े। इस बार राममंदिर की भव्यता भक्तों को आकर्षित करती रही। रामजन्मभूमि पथ के प्रवेश मार्ग से लेकर निर्माणाधीन राममंदिर तक ऐसे सजावट की गई थी कि मानो रामायणकालीन युग जीवंत होता नजर आ रहा हो। अन्नकूट के पर्व पर अयोध्या में 41524 भक्तों ने रामलला के दर्शन-पूजन किए। वहीं सोमवार यानि 13 नवंबर को 38 हजार भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई थी। इसी तरह दीपोत्सव के दिन भी रामलला के दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा और 23 हजार भक्तों ने आस्था अर्पित की।
विज्ञापन


विदेशी भी पहुंचे रामलला के दरबार
दिल्ली निवासी अजितेश सिंह ने बताया कि वे दीपोत्सव के साक्षी नहीं बन सके, लेकिन अयोध्या की सजावट देखकर मन प्रफुल्लित हो चुका है। त्रिनिडाड से आए निकोलस ने भी रामलला के दर्शन किए बोले अयोध्या इज लुकिंग सो ब्यूटीफुल..वहीं अमेरिका के 70 वर्षीय स्टीमन ने अपनी पत्नी लेनिना के साथ रामलला का दर्शन किया। कहा- इट्स ए हॉली प्लेस, वी फील दैट..वी ऑर सो हैप्पी...। वहीं आशिफबाग अयोध्या निवासी संजय मिश्र भी सपरिवार रामलला के दर्शन को पहुंचे थे बोले राममंदिर की भव्य सजावट देखकर मन निहाल हो उठा है। दीपोत्सव के दिन राम की पैड़ी पर हो रहे लेजर शो को देखकर लगा कि रामकथा जीवंत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed