{"_id":"668f6560cfbd3ff18908c89a","slug":"ayodhya-crpf-jawan-was-threatening-a-woman-in-ayodhya-case-filed-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: निजी तस्वीरों को वायरल कर महिला को धमका रहा सीआरपीएफ का जवान, पति को तलाक देने का बना रहा था दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: निजी तस्वीरों को वायरल कर महिला को धमका रहा सीआरपीएफ का जवान, पति को तलाक देने का बना रहा था दबाव
Thu, 11 Jul 2024 10:23 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:23 AM IST
सार
सीआरपीएफ का जवान महिला पर पति से तलाक लेने का दबाव बना रहा था और उसके पति को हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में तैनात एक सीआरपीएफ का जवान नगर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला की निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करके उसे धमका रहा है। महिला की तहरीर पर नगर कोतवाली में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
दर्ज एफआईआर में कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि सोशल मीडिया पर श्रीनगर में तैनात सीआरपीएफ के सिपाही मंसाराम यादव उससे जुड़े थे। बाद में गलत तरीके से उनकी निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करके उन्हें ब्लैकमेल करने लगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने दिया इस्तीफा, ओएन सिंह बने कार्यवाहक अध्यक्ष
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में बाढ़ से हालात बिगड़ने से 15 लोगों की मौत, बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत
पति से तलाक देने के लिए उन पर दबाव बनाने लगे। उनके मोबाइल फोन पर पैसे भेज कर हनी ट्रैप में फंसने की धमकी देने लगे। उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी फोन करके जान से मारने की धमकी कई बार दी गई। इससे वह और उनका परिवार भयभीत है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडे ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है।