फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: CM Yogi will be in Ram Nagri for 3.30 hours today, will check the pace of temple construction after

अयोध्या: आज 3.30 घंटे राम नगरी में रहेंगे सीएम योगी, रामलला के दर्शन के बाद जाचेंगे मंदिर निर्माण की गति

Fri, 20 Dec 2024 07:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 20 Dec 2024 07:34 AM IST
सार

CM visit to Ayodhya: सीएम योगी शुक्रवार को अयोध्या में रहेंगे। वह यहां विविध धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। साथ ही साथ मंदिर निर्माण की प्रगति भी देखेंगे। 
 

विज्ञापन
Ayodhya: CM Yogi will be in Ram Nagri for 3.30 hours today, will check the pace of temple construction after
अयोध्या में सीएम योगी आज करेंगे रामलला के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या आएंगे। सीएम योगी यहां पर 3.30 घंटे रहेंगे। इस दौरान दर्शन-पूजन करने के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। हेलीपैड पर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उनकी अगवानी करेंगे।

विज्ञापन


सीएम योगी का आगमन सुबह 11.10 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पर होगा। यहां से वे सड़क मार्ग से हनुमानगढ़ी के लिए रवाना होंगे। 11.20 बजे हनुमंत लला के दरबार में श्रद्धा निवेदित करने के बाद श्रीरामजन्मभूमि के लिए रवाना होंगे। 11.35 बजे राम मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन के साथ आरती करेंगे। दर्शन के बाद सीएम की ओर से श्रीरामजन्मभूमि परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति भी परखी जा सकती है। यहां पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री की अगवानी की जाएगी।
विज्ञापन


11.55 बजे सीएम अशर्फी भवन पहुंचेंगे। यहां पर पंच नारायण महायज्ञ में शामिल होंगे। दोपहर 1.10 से 2.30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद 2.40 बजे सीएम रामकथा पार्क हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। जिला प्रशासन और पुलिस ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान अयोध्या धाम में धर्मपथ और रामपथ पर आंशिक रूप से यातायात प्रतिबंध भी प्रभावी किए जाएंगे। मुख्य रूप से सीएम की फ्लीट गुजरने के दौरान रामपथ पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed