फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: CM Yogi will also visit Ramlala along with ministers and MLAs, will go by plane instead of bus

Ram Mandir : मंत्रियों-विधायकों के साथ सीएम योगी भी आज करेंगे रामलला के दर्शन, अखिलेश ने किया जाने से इनकार

Sun, 11 Feb 2024 03:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 11 Feb 2024 03:25 AM IST
सार

रविवार को प्रदेश सरकार के मंत्री और एनडीए के विधायक अयोध्या रामलला के दर्शन करेंगे। साथ में सीएम योगी भी रहेंगे। हालांकि सीएम योगी विधायकों के साथ बस से नहीं जाएंगे। 

विज्ञापन
Ayodhya: CM Yogi will also visit Ramlala along with ministers and MLAs, will go by plane instead of bus
अयोध्या में राम मंदिर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रदेश सरकार के मंत्रियों व विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौजूद रहेंगे। सीएम योगी राजकीय विमान से आएंगे। मंत्री व विधायक लखनऊ से 10 लग्जरी बसों से यहां पहुंचेंगे। सभी अतिथि हनुमानगढ़ी भी जाएंगे। हालांकि नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सदन में विधानसभा अध्यक्ष के निमंत्रण को ठुकरा दिया है।  प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ की मौजूदगी में वीवीआईपी मूवमेंट प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन


प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सीएम योगी का कार्यक्रम आ गया है। वह दोपहर 12 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजकीय विमान से पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे। सीएम के आने से पहले सुबह 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी मंत्री व विधायक हनुमानगढ़ी पहुंच जाएंगे। यहां एक घंटे की अवधि में सभी को दर्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन


दोपहर 12:30 बजे मंत्री व विधायकों का दल रामजन्मभूमि पहुंचेगा। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे तक सभी जन्मभूमि परिसर में ही रहेंगे। सीएम के भी एयरपोर्ट से सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचने की संभावना है। यहां से वह अपनी कैबिनेट के सहयोगियों व विधायकों के साथ राम मंदिर जाएंगे। रामलला के दर्शन के बाद सभी विशिष्ट मेहमानों को परिसर में ही लंच कराया जाएगा। इसमें भी मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के अभ्यर्थियों को हो सकती है कठिनाई
रविवार को मुख्यमंत्री समेत यूपी कैबिनेट के सदस्यों और विधायकों की अयोध्या में मौजूदगी रहेगी। प्रयागराज से आ रहे दर्शनार्थियों की भीड़ पहले से है। यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। इस दौरान समीक्षा अधिकारी परीक्षा के अभ्यर्थियों को आवागमन में कठिनाई हो सकती है। इस परीक्षा के लिए दो केंद्र महाराजा इंटर कॉलेज व तुलसी कन्या इंटर कॉलेज अयोध्या धाम में बनाए गए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर 2:30 से 3:30 तक होनी है। ऐसे में परीक्षार्थियों को उदया चौराहा, टेढ़ी बाजार व लता चौक से पैदल ही परीक्षा केंद्र तक जाना पड़ सकता है। इसके लिए उन्हें परीक्षा से काफी पहले निकलना होगा। अन्यथा वे केंद्र तक समय से नहीं पहुंच पाएंगे।


विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री व विधायकों का जिले की सीमा पर होगा स्वागत
रौजागांव। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सरकार के सभी मंत्रियों व विधायकों के अयोध्या आगमन पर जिले की सीमा पर विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में स्वागत होगा। बाराबंकी व अयोध्या की सीमा पर होने वाले स्वागत की तैयारी के लिए विधायक यादव ने बैठक की। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अतिथियों की अगवानी करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed