फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Cleaning work is in progress in Ram ki Paidi.

Ayodhya: अयोध्या में राम की पैड़ी पर सन्नाटा, 25 जून तक डुबकी नहीं लगा सकेंगे श्रद्धालु

Mon, 17 Jun 2024 02:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Jun 2024 02:51 PM IST
सार

राम की पैड़ी का अविरल प्रवाह थम गया है। यहां पर अब सन्नाटा पसर गया है। भीषण गर्मी में पूरे दिन राम की पैड़ी में डुबकी लगाने वालों का तांता लगा रहता था, लेकिन अब श्रद्धालु यहां आकर मायूस हो रहे हैं।

विज्ञापन
Ayodhya: Cleaning work is in progress in Ram ki Paidi.
राम की पैड़ी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

भीषण गर्मी में पिकनिक स्पॉट बनी राम की पैड़ी परिसर में अब सन्नाटा पसर गया है। 25 जून तक श्रद्धालु पैड़ी में डुबकी नहीं लगा सकेंगे। कारण यह है कि राम की पैड़ी का अविरल प्रवाह थम गया है। पैड़ी की सिल्ट की सफाई का काम चल रहा है, जिसके चलते पैड़ी के प्रवाह को रोका गया है। भीषण गर्मी में पूरे दिन राम की पैड़ी में डुबकी लगाने वालों का तांता लगा रहता था, लेकिन अब श्रद्धालु यहां आकर मायूस हो रहे हैं।

विज्ञापन


अयोध्या आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए राम की पैड़ी आकर्षण का केंद्र रही है। जब से राम की पैड़ी अविरल हुई है, पर्यटकों व श्रद्धालुओं को संख्या बढ़ती ही जा रही है। दो साल पहले तक राम की पैड़ी गंदा नाला के रूप में नजर आती थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष पर लगा गुंडा एक्ट, अलग-अलग थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आठ साल बाद जून ने दिखाई इतनी गर्मी, अभी नहीं मिलेगी राहत, बरसेगी आग


2022 में 40 करोड़ की लागत से इसकी रिमॉडलिंग का कार्य संपन्न किया गया। पहले दो पंप चलते थे अब पंपों की संख्या बढ़ाकर छह कर दी गई है। जिससे राम की पैड़ी का प्रवाह 24 घंटे अविरल रहता है। जो किसी कारण से सरयू में स्नान नहीं कर पाते वे राम की पैड़ी में भी डुबकी लगा लेते हैं क्योंकि पैड़ी में भी सरयू की पावन जलधारा ही प्रवाहित होती है।

सरयू नहर खंड के सहायक अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि साल भर में एक बार राम की पैड़ी की सफाई की जाती है। पैड़ी में अविरल जल प्रवाह रहे इसलिए छह पंप कैनाल लगाए गए हैं। इन पंपों के जरिए सरयू का पानी राम की पैड़ी में प्रवाहित होता है।

साल भर पंप चलते हैं इससे पंपों में सिल्ट जम जाती है, इसके अलाव पैड़ी में भी सिल्ट जम जाती है। इसीलिए साल में एक बार पैड़ी की सफाई के लिए पंप बंद किया जाता है। बताया कि सफाई का कार्य पिछले 11 जून से चल रहा है। 25 जून तक सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed