फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: No relief in coming days in the month of June.

UP: आठ साल बाद जून ने दिखाई इतनी गर्मी, अभी नहीं मिलेगी राहत, बरसेगी आग

Mon, 17 Jun 2024 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 17 Jun 2024 12:06 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में भी आसमान साफ रहने से धूप तीखी रहेगी। फिलहाल अधिकतम तापमान में गिरावट होती नहीं दिख रही है। लू के पूरे आसार हैं।

विज्ञापन
UP: No relief in coming days in the month of June.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। तीखी धूप और लू के थपेड़े अब बर्दाश्त से बाहर होते जा रहे हैं। यह तल्खी लोगों को बीमार भी कर रही है। खासकर बच्चों के लिए तीखी धूप और गर्म हवा ज्यादा नुकसानदायक साबित हो रही है।

विज्ञापन


राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान फिर चढ़ा और पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात का तापमान भी 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, आठ साल बाद जून ने इतनी गर्मी दिखाई है। वर्ष 2015 में जून में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री पहुंचा था, जो 0.1 डिग्री ही ज्यादा है। अभी आधा जून बाकी है। ऐसे में गर्मी 2015 का रिकॉर्ड तोड़ भी सकती है। बीते साल 16 जून की बात करें 40.6 डिग्री पारा था। इस लिहाज से इस लिहाज से 2024 का 16 जून 5 डिग्री ज्यादा गर्म रहा।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, आगामी दिनों में भी आसमान साफ रहने से धूप तीखी रहेगी। फिलहाल अधिकतम तापमान में गिरावट होती नहीं दिख रही है। लू के पूरे आसार हैं। दोपहर के समय इसकी तीव्रता बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, बीते कुछ वर्षों में कितना गर्म रहा जून

वर्ष तापमान
2023 42.5
2022 44.0
2021 39.8
2020 44.9
2019 44.9
2018 42.7
2017 45.3
2016 41.8
2015 45.7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed