फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Chief Minister will hold a high-level review meeting today

Ayodhya: मुख्यमंत्री कल करेंगे उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का करेंगे निरीक्षण

Mon, 17 Nov 2025 08:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Nov 2025 08:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और ध्वजारोहण समारोह की समीक्षा करेंगे। वह राम मंदिर परिसर में अब तक की तैयारियों का निरीक्षण करने के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

विज्ञापन
Ayodhya: Chief Minister will hold a high-level review meeting today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह के शिखर पर ध्वजारोहण समारोह 25 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को परखने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या आएंगे। वह राम मंदिर परिसर में अब तक की तैयारियों का निरीक्षण करने के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

विज्ञापन


शिखर पर ध्वज फहराने के साथ राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। इसके बाद मंदिर आम भक्तों के लिए पूरी तरह खोलने की तैयारी है। अभी केवल गर्भगृह और प्रथम तल तक ही भक्तों को प्रवेश मिल रहा है। शिखर पर ध्वजारोहण के बाद पूरे मंदिर परिसर में दर्शन की व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी। ध्वजारोहण समारोह में आने वाले संत-महंत, वीवीआईपी और विशेष अतिथियों की संख्या आठ हजार से अधिक होने का अनुमान है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले-भाजपा सरकार में कानून का शासन खत्म...ये लोग पैसे बांटकर चुनाव लड़ते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जनता दर्शन : अर्धसैनिक बलों के जवान भी पहुंचे, सीएम योगी बोले- आप ड्यूटी कीजिए, परिवार की जिम्मेदारी हमारी


समारोह में भीड़ प्रबंधन के लिए मंदिर परिसर में ही दो बड़े खोया-पाया कैंप स्थापित किए जाएंगे। इन कैंपों में खोए हुए लोगों को तुरंत खोजने और उनके परिजनों से मिलाने की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा अतिथि देवो भव: की भावना के साथ मेहमानों का भव्य स्वागत किया जाएगा। सभी अतिथियों के लिए ठहरने, भोजन और परिवहन की उच्चस्तरीय व्यवस्था की जा रही है। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह कार्यक्रम विश्व पटल पर भारत की आस्था और संस्कृति का प्रतीक बने। मंगलवार को समीक्षा बैठक में वह खुद हर व्यवस्था को परखेंगे और पीएम के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेंगे ताकि 25 नवंबर का कार्यक्रम ऐतिहासिक व अविस्मरणीय बन सके।

बहु स्तरीय रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि 25 नवंबर के कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या में बहु स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। हजारों पुलिसकर्मी, पीएसी, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों की टीमें तैनात रहेंगी। ड्रोन और सीसीटीवी से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने कहा कि शिखर पर ध्वज फहराने के बाद राम मंदिर का स्वरूप पूर्ण रूप से दिव्य हो जाएगा। नौ शिखरों वाले इस भव्य मंदिर में मुख्य शिखर पर भगवा ध्वज लहराता देख करोड़ों रामभक्त हर्षित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed