फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Chain of hotels and resorts will open, 7,500 rooms will be available for tourists in 142 hotels

अयोध्या: खुलेगी होटलों और रिसॉर्टों की चेन, 142 होटलों में पर्यटकों के लिए उपलब्ध होंगे 7,500 कमरे

Sat, 03 Feb 2024 06:24 AM IST
रोहित मिश्र अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 03 Feb 2024 06:24 AM IST
सार

अयोध्या में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए पर्यटन मंत्रालय ने कई होटल और रिसॉर्ट खोलने का लक्ष्य बनाया है। 

विज्ञापन
Ayodhya: Chain of hotels and resorts will open, 7,500 rooms will be available for tourists in 142 hotels
hotel room

विस्तार

श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। रोजाना दो से तीन लाख श्रद्धालु आ रहे हैं। पर, अभी भीड़ प्रबंधन को लेकर इसमें काफी रोक-टोक है। हालांकि भविष्य में यह संख्या चार से पांच लाख होने का अनुमान है। ऐसे में प्रदेश सरकार की तैयारी है कि अयोध्या आने वाले तमाम लोगों को ठहरने के लिए बेहतर सुविधा दें।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग ने विभिन्न संस्थानों के साथ एमओयू कर इस साल के अंत तक अयोध्या में 142 होटल, रिसॉर्ट व गेस्ट हाउस के निर्माण का लक्ष्य रखा है। ये होटल फरवरी में प्रस्तावित भूमि पूजन समारोह (जीबीसी) के लिए तैयार हैं। इन होटलों के लिए जमीन आदि की औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। लगभग 3,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन होटलों में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त करीब 7,500 कमरे होंगे। इन होटलों के निर्माण और इससे जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


वर्तमान में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यहां पर्याप्त संख्या में होटल व गेस्ट हाउस नहीं है। इसलिए अयोध्या व आसपास के जिलों में भी होटल, रिसॉर्ट, गेस्ट हाउस व लॉज बनाने के लिए लोगों को पर्यटन विभाग प्रेरित कर रहा है। जिससे समय-समय पर अयोध्या में होने वाले आयोजनों में आने वाले लोगों को ठहरने की सुविधा मिल सके। वहीं, इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


441 होम स्टे और 1,323 कमरे भी तैयार
पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्या में होम स्टे को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जो यहां के लोगों को सीधे रोजगार से जोड़ेगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जांच के बाद 441 होम स्टे को हरी झंडी दे दी गई है। इनमें लगभग 1,300 कमरे लोगों के ठहरने के लिए उपलब्ध हैं। वहीं, ओयो ने भी यहां अपनी सेवाएं शुरू कर दी है।


बढ़ेगी पर्यटकों की संख्या 
अयोध्या आज श्रद्धालुओं-पर्यटकों की पहली पसंद है। रोजाना दो से तीन लाख श्रद्धालु आ रहे हैं, आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी। पर्यटन विभाग उन्हें हरसंभव आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इसके लिए विभाग अयोध्या में होटल, रिसॉर्ट और गेस्ट हाउस की चेन शुरू करेगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। -जयवीर सिंह, पर्यटन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed