फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Anupam Kher reached Ram Temple, said- If there is a theft in the house, we curse the thief, not the h

अयोध्या: राम मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, बोले- घर में चोरी हो तो चोर को कोसते हैं, घर को नहीं; नहीं पड़ेगा प्रभाव

Wed, 08 Jul 2026 10:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 08 Jul 2026 10:34 PM IST
सार

Anupam Kher in Ayodhya: राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच फिल्म अभिनेता अनुपम खेर अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि इस घटना से मंदिर की गरिमा पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
Ayodhya: Anupam Kher reached Ram Temple, said- If there is a theft in the house, we curse the thief, not the h
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने राम मंदिर से जुड़े हालिया चोरी प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी एक व्यक्ति के गलत कृत्य से मंदिर की गरिमा और श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। अयोध्या में अपनी नई फिल्म श्री राम भूमि की शूटिंग शुरू करने से पहले हनुमानगढ़ी और रामजन्मभूमि में दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घर में चोरी होने पर लोग चोर को कोसते हैं, घर को नहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस राम मंदिर के निर्माण के लिए सदियों का संघर्ष हुआ, उसकी प्रतिष्ठा कुछ लोगों की गलत हरकतों से कम नहीं हो सकती। गलत काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन मंदिर, भगवान श्रीराम और सनातन धर्म को इससे जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। अनुपम खेर ने कहा कि दान श्रद्धा और विश्वास का विषय है। किसी घटना के कारण लोगों की आस्था डगमगानी नहीं चाहिए। उन्होंने बताया कि उनकी नई फिल्म श्री राम भूमि'' की शूटिंग अयोध्या में 10 से 12 दिनों तक चलेगी और इसकी शुरुआत भगवान श्रीराम व हनुमान जी के आशीर्वाद से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed