फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Airport: 10 more flights stopped, many regular services started at the time of Pran Pratistha are now

अयोध्या एयरपोर्ट: 10 उड़ानें और हुईं बंद, प्राण प्रतिष्ठा के समय शुरू हुईं कई नियमित सेवाएं अब हुईं वीकली

Thu, 15 Aug 2024 12:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 15 Aug 2024 12:25 AM IST
सार

Ayodhya Airport: अयोध्या एयरपोर्ट से विमानों की संख्या लगातार घटती जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के समय देश के करीब-करीब हर बड़े शहर से सीधी विमान सेवा शुरू हुई थी। 

विज्ञापन
Ayodhya Airport: 10 more flights stopped, many regular services started at the time of Pran Pratistha are now
अयोध्या एयरपोर्ट पर कम हुई विमानों की संख्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या अचानक कम हो गई है। जिसके चलते कई कंपनियों ने अपनी रेगुलर फ्लाइट्स या तो बंद कर दी हैं या फिर उनकी संख्या घटा दी है। हाल ही में एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट्स बंद की गईं हैं। वर्तमान में केवल सात फ्लाइट्स ही उड़ान भर रही हैं। 
विज्ञापन


रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रोजाना 17 से अधिक फ्लाइट्स का संचालन हो रहा था। जिसमें हाल ही में एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट्स की उड़ानें बंद हो चुकी हैं। वर्तमान में केवल सात फ्लाइट्स की उड़ानें चल रही हैं। स्पाइसजेट ने हाल ही में अयोध्या से दरभंगा, कोलकता, दिल्ली और पटना की फ्लाइट बंद कर दी। हालांकि स्पाइसजेट की एक फ्लाइट अहमदाबाद से अयोध्या सीधी उड़ान भर रही है। वहीं बाकी एयरलाइंस के विमान चल रहे हैं। 
विज्ञापन


इसमें अकासा, इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है। फिलहाल इन एयरलाइंस ने अपने शेड्यूल के हिसाब से अयोध्या से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु के सीधे उड़ान जारी रखी हैं। इधर एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार गर्ग का कहना है कि देश भर में बारिश की वजह से कई शहरों में दिक्कत है। हो सकता है बारिश की वजह से लोग यात्रा करने से बच रहे हों, कंपनियों को पैसेंजर नहीं मिल रहे हैं तो उन्होंने फ्लाइट्स बंद कर दी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




एयरपोर्ट पर लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा
एयरपोर्ट पर शहर का सबसे ऊंचा तिरंगा जल्द लहराने वाला है। इस तिरंगे को एयरपोर्ट की इमारत के सामने लगाया जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार गर्ग ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही 100 फीट ऊंचा तिरंगा यात्रियों को लहराता नजर आएगा। इसको लेकर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed