फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: A big hospital will be built near Ram temple

अयोध्या: राम मंदिर के निकट बनेगा एक बड़ा अस्पताल, 500 बेड के हॉस्पिटल में होंगी सभी आधुनिक सुविधाएं

Fri, 15 Dec 2023 07:01 PM IST
रोहित मिश्र सतीश पाठक, अमर उजाला, अयोध्या
सतीश पाठक, अमर उजाला, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 15 Dec 2023 07:01 PM IST
सार

यह अस्पताल करीब 9600 वर्ग मीटर में बना है। इसमें लगभग 3200 वर्ग मीटर की जगह निष्प्रयोज्य है। इसी भूमि पर भवन निर्माण करने पर भी विचार हो रहा है। बीते दिनों मंडलायुक्त ने भी अस्पताल का निरीक्षण किया था।

विज्ञापन
Ayodhya: A big hospital will be built near Ram temple
राम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के बाद यहां पहुंचने वाले लाखों राम भक्तों की सेहत का भी खास ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए मंदिर के निकट ही 500 बेड का एक बड़ा अस्पताल बनाने की तैयारी चल रही है। पहले श्रीराम अस्पताल को ही उच्चीकृत करने पर मंथन चल रहा है, जिसके लिए भूमि की नापजोख भी की जा चुकी है। प्रमुख सचिव के प्रस्तावित दौरे को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


जिले में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसके बाद प्रतिदिन करीब एक लाख श्रद्धालुओं के रामनगरी पहुंचने का अनुमान है। इस लिहाज से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के इंतजाम नाकाफी हैं। मंदिर के निकट स्थित श्रीराम अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं व विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव है। 300 बेड के मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं अभी तक संचालित नहीं हैं। गंभीर मरीजों को रेफर करना ही मजबूरी है। भविष्य की इन्हीं आवश्यकताओं को देखते हुए अब सरकार गंभीर है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम मंदिर के निकट ही एक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। पहले तो मंदिर के निकट स्थित श्रीराम अस्पताल को ही उच्चीकृत करने की योजना है। इसके लिए अस्पताल की खाली भूमि की नापजोख भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अस्पताल करीब 9600 वर्ग मीटर में बना है। इसमें लगभग 3200 वर्ग मीटर की जगह निष्प्रयोज्य है। इसी भूमि पर भवन निर्माण करने पर भी विचार हो रहा है। बीते दिनों मंडलायुक्त ने भी अस्पताल का निरीक्षण किया था। ऐसे में मंदिर के निकट ही सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनने से राम भक्तों को चिकित्सीय सेवाओं के लिए भटकने से निजात मिलेगी।


श्रीराम अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अस्पताल में उपलब्ध भूमि की नापजोख करके उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। अपर निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने बताया कि मंदिर के निकट ही एक बड़ा अस्पताल बनाने की तैयारी है। इसके लिए भूमि खोजी जा रही है। अति शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ होने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed