{"_id":"67eace53a8abc321970d66e2","slug":"ayodhya-42-nominations-for-bjp-district-president-post-and-seven-for-provincial-council-mahendra-nath-pandey-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 42 व प्रांतीय परिषद के लिए हुए सात नामांकन, महेंद्रनाथ पांडेय करेंगे घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 42 व प्रांतीय परिषद के लिए हुए सात नामांकन, महेंद्रनाथ पांडेय करेंगे घोषणा
Mon, 31 Mar 2025 10:48 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 31 Mar 2025 10:48 PM IST
सार
Ayodhya BJP President: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए 42 नामांकन हुए। प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए सात लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
अयोध्या भाजपा अध्यक्ष के लिए नामांकन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए 42 नामांकन हुए। प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए सात लोगों ने नामांकन किया। भाजपा कार्यालय सहादतगंज में सोमवार को जिला चुनाव अधिकारी वाईपी सिंह की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में प्रमुख रूप से वर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, राघवेंद्र पांडेय, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, अशोक कसौधन, राममोहन भारती, राधेश्याम त्यागी, सर्वजीत सिंह, मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी, इंद्रभान सिंह, मनींद्र पांडेय, रघुनंदन चौरसिया, अखंड प्रताप सिंह, राम सजीवन मिश्र, मनोज वर्मा, रणवीर सिंह, अंकित दुबे, अभय सिंह, शिवानंद सिंह शिवम, बबलू पासी, मगन लाल वर्मा, पवन कुमार उपाध्याय, चंद्रकेश रावत, शिव गोविंद पांडेय, किशोरी लाल भारती, सरयू प्रसाद दुबे, भूपेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य शामिल हैं। प्रांतीय परिषद के दीपक दुबे, रॉकी द्विवेदी, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, चंद्रबली सिंह, सत्यनाम सिंह, पंकज सिंह व सुनील सिंह राजपूत ने नामांकन किया।
विज्ञापन
जिला चुनाव अधिकारी वाईपी सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए 42 और प्रांतीय परिषद के लिए सात नामांकन हुए हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद इन्हें प्रदेश कार्यालय में जमा कराया जाएगा, जहां विचार विर्मश के बाद प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडेय जिलाध्यक्ष और प्रांतीय परिषद सदस्यों की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन