{"_id":"59d7441d4f1c1b0d698b459f","slug":"awas-vikas-parishad-low-budget-flat-scheme-launched","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास परिषद ने जारी की बहुत सस्ते फ्लैटों की स्कीम, जल्द करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विकास परिषद ने जारी की बहुत सस्ते फ्लैटों की स्कीम, जल्द करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 06 Oct 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके पास दो लाख रुपये हैं तो राजधानी में अपने फ्लैट का सपना पूरा हो सकता है। इसके लिए आवास विकास परिषद ‘भागीदारी में किफायती आवास’ योजना लांच की है। साथ ही रायबरेली रोड स्थित वृंदावन और सुल्तानपुर रोड स्थित अवध विहार योजना में फ्लैट बनाने को डिमांड सर्वे खोल दिया है।
इसमें 14 अक्तूूबर तक आवेदन लिए जाएंगे। फ्लैट उन्हीं को मिलेगा जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस साल की शुरुआत में कराए गए डिमांड सर्वे में डूडा नगरीय विकास अधिकरण में आवेदन किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर देने को राजधानी में किसी सरकारी विभाग की ओर से यह पहली योजना लांच की गई है। हालांकि कितने आवास बनेंगे, यह जरूरत के आधार पर तय होगा। इसके लिए परिषद पहले डिमांड सर्वे कर रही है।
आवास लेने के इच्छुक 14 अक्तूूबर तक वृंदावन योजना स्थित सम्पत्ति प्रबंधक ऑफिस कॉम्प्लेक्स सेक्टर-9 में आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जमा किए फार्म की स्वयं सत्यापित फोटोकॉपी, आधार की स्वयं सत्यापित फोटोकॉपी और रंगीन फोटो लगानी होगी। आवेदन पत्र में यह लिखकर देना होगा कि वह ‘भागीदारी में किफायती आवास’ योजना के तहत आवास लेना चाहता है। किस योजना (वृंदावन या अवध विहार) में फ्लैट चाहिए, यह भी लिखकर देना होगा।

4.50 लाख कीमत, 2.50 लाख रुपये मिलेगी सब्सिडी
डेमो
- फोटो : demo pic
योजना में जितना बड़ा फ्लैट दिया जाएगा उसकी कीमत परिषद में अभी करीब छह लाख रुपये है। इसकी निर्माण लागत ही करीब साढ़े चार लाख रुपये है। लेकिन कीमत में जमीन व विकास सुविधा के करीब दो लाख रुपये नहीं जोड़े जा रहे हैं। यह कीमत किसी अन्य योजना से वसूली जाएगी। आवास विकास परिषद के मुख्य अभियंता मोहम्मद सलीम ने बताया कि योजना के तहत चार मंजिला फ्लैट बनाए जाएंगे।
एक फ्लैट का सुपर एरिया 34 वर्गमीटर और कवर्ड एरिया 22.77 वर्गमीटर होगा। फ्लैट की कीमत 4.50 लाख होगी। इसमें 2.50 लाख रुपये प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सब्सिडी मिलेगी, जिससे आवंटी को दो लाख रुपये ही देने पड़ेंगे। यह रकम एकमुश्त या चार किश्तों में दी जा सकती है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उन्हीं को मिलेगा, जिनकी सलाना आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं है।
जरूरतमंदों को आवास मिल सके, इसके लिए उन्हीं से आवेदन मांगे गए जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फार्म जमा किया है। जिन्होंने पूर्व में योजना के तहत आवेदन नहीं किया, उन्हें इस योजना में शामिल नहीं किया जाएगा। - मोहम्मद सलीम, मुख्य अभियंता आवास विकास परिषद