{"_id":"5c529d62bdec22093e7bfd67","slug":"awas-vikas-parishad-launched-new-housing-scheme","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में घर खरीदने का सुनहरा मौका, लॉन्च हुई सस्ते फ्लैटों की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में घर खरीदने का सुनहरा मौका, लॉन्च हुई सस्ते फ्लैटों की योजना
Thu, 31 Jan 2019 12:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
सरयू एन्क्लेव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में अपने घर का सपना देखने वालों के लिए आवास विकास परिषद सस्ते फ्लैट की योजना लाया है। 400 वर्ग फीट के एक फ्लैट की कीमत 13.60 लाख रुपये है। इसमें लॉटरी भी नहीं होगी और ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर 150 फ्लैट आवंटित किए जाएंगे।
सुल्तानपुर रोड पर शहीद पथ से लगी अवध विहार योजना में सरयू एक्लेव योजना लॉन्च की गई है। इसके लिए परिषद ने आवंटन भी खोल दिया है। जो आवंटी दो माह में पूरा पैसा जमा कर देंगे, उन्हें दो प्रतिशत की छूट का लाभ भी दिया जाएगा। इसके अलावा जो बल्क (एक साथ दस से अधिक) में फ्लैट लेंगे, उन्हें 45 दिन में पैसा जमा करने पर पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
आरके सिंह का कहना है कि सरयू एन्क्लेव के फ्लैटों में फिनिशिंग का काम चल रहा है। जो इस समय फ्लैट खरीदेंगे, उन्हें दीपावली पर कब्जा भी मिल जाएगा। परिषद ने तय किया है कि अक्टूबर तक सभी फ्लैटों में कब्जा जरूर मिल जाए।

प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ
डेमो
अवध विहार योजना के संपत्ति अधिकारी आरके सिंह का कहना है कि कोई व्यक्ति चाहता है कि फ्लैट खरीदने पर उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ढाई लाख रुपये की छूट का फायदा मिले तो वह इसके लिए किसी भी बैंक से संपर्क कर सकता है। बैंक प्रावधानों के तहत योजना का लाभ देगी।
अवध विहार योजना और वृंदावन योजना में स्ववित्त पोषित योजना के करीब दो हजार फ्लैट कई सालों से खाली हैं। इन्हें बेचने के लिए भी आवास विकास परिषद दो महीने में पैसा जमा करने पर दो प्रतिशत की छूट देगी। खाली फ्लैटों की कीमत 30 लाख से एक करोड़ रुपये तक है। जिन मल्टीस्टोरी योजनाओं में फ्लैट खाली हैं उनमें भागीरथी, मंदाकिनी, अलकनंदा, गोमती, एवरेस्ट व कैलाश एंक्लेव हैं।
अपने घर में मनेगी दिवाली
आरके सिंह का कहना है कि सरयू एन्क्लेव के फ्लैटों में फिनिशिंग का काम चल रहा है। जो इस समय फ्लैट खरीदेंगे, उन्हें दीपावली पर कब्जा भी मिल जाएगा। परिषद ने तय किया है कि अक्तूबर तक सभी फ्लैटों में कब्जा जरूर मिल जाए।

पीजीआई खरीदेगा 180 फ्लैट
वृंदावन योजना के एवरेस्ट एन्क्लेव और कैलाश एन्क्लेव में पीजीआई 180 फ्लैट अपने डॉक्टरों के लिए खरीद रही है। पीजीआई के सामने वृंदावन कॉलोनी की तरह पीजीआई का ट्रॉमा सेंटर बन रहा है। इसमें तैनात किए जाने वाले चिकित्सकों के लिए ही पीजीआई फ्लैट खरीद रही है। इससे आकस्मिक जरूरत पर डॉक्टर जल्द ट्रॉमा सेंटर पहुंच सकेंगे। परिषद यहां बल्क में फ्लैट लेने पर पांच प्रतिशत की छूट भी देगी।
पहले आओ, पहले पाओ
जो व्यक्ति फ्लैट लेना चाहता है, सीधे आवास विकास के वृंदावन कार्यालय आकर उसे खरीद सकता है। इसके लिए लॉटरी का इंतजार नहीं करना होगा। आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जा रहा है। - आरके सिंह, सम्पत्ति अधिकारी अवध विहार योजना