{"_id":"67cca4546b7473c44109b6e2","slug":"awareness-was-created-for-safe-driving-by-organising-a-rally-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1108951-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रैली निकाल सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रैली निकाल सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक किया
विज्ञापन
रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अफसर।
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि में समाज कार्य विभाग व टीएसएल की ओर से नो ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय और यातायात एसीपी सौम्या पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। समाज कार्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. राकेश द्विवेदी ने कहा कि लोगों को यह समझाना चाहते हैं कि शराब पीकर ड्राइविंग करने से लोग दूसरों की जान को भी खतरे में डाल सकते हैं। यातायात एसीपी सौम्या पांडेय ने कहा कि अभियान में लखनऊ पुलिस, नगर निगम और कई सामाजिक संगठन शामिल हैं। इसमें 170 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।