{"_id":"5c6577ebbdec224e1b7f6c6d","slug":"avtar-singh-bhadana-joins-congress-leaves-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को करारा झटका, विधायक अवतार सिंह भड़ाना कांग्रेस में शामिल, रामलाल राही भी हुए कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को करारा झटका, विधायक अवतार सिंह भड़ाना कांग्रेस में शामिल, रामलाल राही भी हुए कांग्रेसी
Thu, 14 Feb 2019 07:45 PM IST
Prabudhh Jain
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Prabudhh Jain
Updated Thu, 14 Feb 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
अवतार सिंह भड़ाना।
- फोटो : amar ujala
यूपी में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। गुर्जर नेता की पहचान रखने वाले अवतार सिंह भड़ाना ने भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इसके अलावा यूपी के पूर्व गृहराज्य मंत्री व सीतापुर के भाजपा विधायक सुरेश राही के पिता रामलाल राही ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। अवतार सिंह हरियाणा के फरीदाबाद से तीन बार व मेरठ से एक बार सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में वे प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मीरपुर से विधायक हैं। उन्होंने गुरुवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
अवतार सिंह भड़ाना से राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से ही की थी। गुरुवार को लखनऊ में प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया से विधायक ने मुलाकात की और शाम करीब चार बजे वे कांग्रेस में शामिल हो गए। उनको फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल होने के बाद भड़ाना ने कहा कि बीजेपी में सिर्फ पैसे वालों की ही पूछ है। पूरी पार्टी पूंजिपतियों के कब्जे में है इसलिए घर वापसी को फैसला लिया।
विज्ञापन