{"_id":"68d45aac7a669912790319a8","slug":"avoid-scammers-in-online-gaming-lucknow-news-c-13-knp1002-1399355-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ऑनलाइन गेमिंग में जालसाजों से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ऑनलाइन गेमिंग में जालसाजों से बचें
Thu, 25 Sep 2025 05:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:12 AM IST
विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत शांति निकेतन इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन।
नगराम। मिशन शक्ति के अंतर्गत सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने पंचशील शांति निकेतन इंटर कॉलेज में महिला सुरक्षा व आत्म सम्मान जैसे विषयों पर चर्चा कर छात्राओं को जागरूक किया। साथ ही डिजिटल युग में बढ़ते खतरों से बचाव के प्रति सावधान किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में डरने के बजाय साहस और विवेक से काम लेने की जरूरत है।
ऑनलाइन गेमिंग से होने वाले फ्रॉड के बारे में बताया कि गेम्स में छोटे-छोटे रिवार्ड्स देकर बच्चों को फंसाया जाता है, कभी भी अपनी बैंक डिटेल्स, ओटीपी या किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। यदि कोई संदिग्ध एप या गेमिंग लिंक मिले तो तुरंत उसे डिलीट करें एवं अपने अभिभावक व पुलिस को जानकारी दें। जागरूकता कार्यक्रम में कालेज के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधांशु मिश्रा, थानाध्यक्ष नगराम विवेक चौधरी, हिमांशु, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।