{"_id":"5d6574a48ebc3e016b6adccc","slug":"avadhesh-kumar-verma-alleged-government-for-increasing-power-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब आर्थिक स्थिति का बहाना बनाकर बिजली दरें बढ़ाने की हो रही है कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब आर्थिक स्थिति का बहाना बनाकर बिजली दरें बढ़ाने की हो रही है कोशिश
Wed, 28 Aug 2019 12:17 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आरोप लगाया है कि खराब आर्थिक स्थिति का बहाना बनाकर उप्र पावर कॉरपोरेशन बिजली दरों में वृद्धि कराने की साजिश रच रहा है। उन्होंने विद्युत नियामक आयोग को पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन की साजिश से बचाने की अपील की है।
विज्ञापन
वर्मा ने कहा कि कॉरपोरेशन प्रबंधन ग्रामीण व शहरी घरेलू उपभोक्ताओं की दरों में कम से कम 12 प्रतिशत तक वृद्धि कराने के लिए आयोग के समक्ष घाटे का गलत आंकड़े पेश कर रहा है। कॉरपोरेशन की कोशिश है कि इसी सप्ताह में आयोग से वृद्धि पर फैसला करा लिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों की अक्षमता का खामियाजा उपभोक्ताओं पर थोपने की तैयारी की जा रही है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
पिछले 5 वर्षों में घरेलू उपभोक्ताओं की विद्युत दरों में 70 से 150 प्रतिशत तक वृद्धि तो हुई, लेकिन उस अनुपात में बिजली कंपनियों ने वसूली नहीं की।
अब इस घाटे को पूरा करने के लिए आम लोगों पर बोझ डालने का प्रयास किया जा रहा है। इसे रोकने के लिए नियामक आयोग को संवेदनशीलता से विचार करना चाहिए।