{"_id":"5e9026c48ebc3e767814002c","slug":"automatic-sanitizer-machine-installed-in-cmo-office-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दस सेकेंड में पूरे शरीर का सैनिटाइजेशन कर देगा ये उपकरण, 90 हजार है कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस सेकेंड में पूरे शरीर का सैनिटाइजेशन कर देगा ये उपकरण, 90 हजार है कीमत
Fri, 10 Apr 2020 06:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 10 Apr 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
सीएमओ कार्यालय में गुरुवार को ऑटोमेटिक सैनिटाइजर उपकरण लगा दिया गया। यह उपकरण महज दस सेकंड में पूरे शरीर को विसंक्रमित कर देगा। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है जेम्स पोर्टल से ये मशीन खरीदी गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि स्वास्थ्यकर्मी हर रोज संक्रमित व संदिग्ध लोगों के संपर्क में आते हैं। इसे देखते हुए उन्हें सैनिटाइज किया जाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हर रोज करीब 100 से डेढ़ सौ लोग आते-जाते हैं। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि स्वास्थ्यकर्मी हर रोज कोरोना मरीजों के सैंपल लेकर आते हैं।
विज्ञापन
उनको सैनिटाइज किया जाना बहुत जरूरी था। इसे देखते हुए ऑटोमाटिक सैनिटाइजर मशीन लगवाई गई है। ये मशीन चार लीटर सैनिटाइजर में 300 लोगों को सैनिटाइज करेगी। इस मशीन की कीमत करीब 90 हजार रुपये है।
Trending Videos
एक लीटर सैनिटाइजर की कीमत 110 रुपये
सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मशीन में लगने वाले सैनिटाइजर की कीमत करीब 110 रुपये प्रति लीटर है। नगर निगम में भी इसी मशीन को लगाया गया है। इसके अलावा ये मशीन डीएम ऑफिस समेत अन्य जगहों पर लगवाई जा रही है।