फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   auto hit bike riding couple In Bahraich wife died while husband condition is critical

Bahraich News: बाइक सवार दंपती को ऑटो ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत... पति की हालत नाजुक

Thu, 17 Jul 2025 02:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Jul 2025 02:47 PM IST
सार

बहराइच में ऑटो ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। जबकि, पति की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे ट्रामा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
auto hit bike riding couple In Bahraich wife died while husband condition is critical
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच में बुधवार की शाम ऑटो ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज, बहराइच ले जाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


हादसा बहराइच-गोंडा मार्ग पर विशेश्वरगंज के पास हुआ। मूल रूप से गोंडा के ग्राम पंचायत वीरपुर विसेन के मजरा मीरनगंज निवासी बब्बन सिंह (52) पत्नी निशा सिंह (50) के साथ पयागपुर निवासी रिश्तेदार के घर आए थे। वहां से शाम को बाइक से घर वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन


विशेश्वरगंज के पास बाइक में ऑटो ने साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दंपती सड़क पर गिर गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची विशेश्वरगंज पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज, बहराइच भेजा। वहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने दोनों को ट्रामा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ ले जाते समय रास्ते में निशा ने दम तोड़ दिया। पति का इलाज जारी है। विशेश्वरगंज थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed