फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   auto drivers need more hike in fare

ऑटो ड्राइवरों की मनमानी, किराया और बढ़ने के आसार

Thu, 15 Aug 2013 02:44 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 15 Aug 2013 02:44 AM IST
विज्ञापन
auto drivers need more hike in fare

बेलगाम आटो व टेंपो ऑपरेटरों ने राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) द्वारा तय किए गए किराए को मानने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन


एसटीए द्वारा किराया बढ़ाए दो दिन गुजर चुके लेकिन ऑपरेटरों ने अभी तक नई किराया सूची जारी नहीं की है। वहीं दूसरी ओर सवारियों से मनमानी किराया वसूली जारी है।

ऑपरेटरों का कहना है कि मनमाफिक किराया बढ़ोतरी होने तक वे नई सूची जारी नहीं करेंगे और जो किराया वसूल रहे हैं वसूलते रहेंगे।

एसटीए के द्वारा सोमवार को ऑटो के किराये में 45 पैसा प्रति किमी और टेंपो में 85 पैसा प्रति किमी के रेट से किराया बढ़ोतरी की मंजूरी दी गई।

अब ऑटो का किराया पहले एक किमी का 5.45 के बजाय 5.90 रुपये और प्रत्येक 500 मीटर का 2.80 रुपए और टेंपो का किराया पहले एक किमी का 5.45 के बजाय 6.30 रुपए और प्रत्येक 500 मीटर पर 3.05 रुपए हो गया है।
विज्ञापन


ऑटो एवं टेंपो ऑपरेटरों का कहना कि एसटीए ने जो रेट तय किए उससे नया किराया कम होगा। इसलिए जो किराया वसूला जा रहा वही वसूलेंगे।

ऑटो ऑपरेटरों की बुधवार को चारबाग में आयोजित बैठक में जब एसटीए के रेट के आधार पर किराया सूची जारी करने पर चर्चा हुई तो ऑपरेटरों ने उसे नकार दिया।

एसटीए को प्रतिवेदन देंगे कल
ऑटो एवं टेंपो ऑपरेटरों के प्रतिनिधि पंकज दीक्षित एवं राजेश राज ने बुधवार को बताया कि एसटीए के द्वारा किराया बढ़ाने के जो रेट तय किए गए वह महंगाई के दौर को देखते हुए सहीं नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीलिए एसटीए के निर्धारित रेट के आधार पर नये किराए की सूची जारी नहीं की गई। इस सिलसिले में 16 अगस्त को एसटीए के अध्यक्ष एवं परिवहन आयुक्त रजनीश गुप्ता को प्रतिवेदन देकर ऑटो एवं टेंपो के किराया बढ़ोतरी के रेट को संशोधित करने की मांग करेंगे।
 
ऑटो ऑपरेटरों के द्वारा बुधवार को भी मनमाना किराया वसूलने का धंधा जारी रहा। चारबाग से इंजीनियरिंग कॉलेज जाने वाले छात्र अभिषेक सिंह ने बताया कि उससे 20 रुपए वसूले गए, जबकि तय किराया 17 रुपए है।

ऑपरेटर को 17 रुपए देने लगे तो वह मारपीट पर आमादा हो गया। निजी कंपनी में कार्यरत कोमल ने बताया कि पीक ऑवर्स में ऑटो ऑपरेटरों के द्वारा बुक करके चलने का ड्रामा करते।


जब तीन-चार सवारी एकत्र हो जाती तो 22-22 रुपए किराया पहले वसूल करके मुंशी पुलिया से चारबाग के लिए चलते हैं।

सबसे बड़ी अंधेरगर्दी तो चारबाग से आलमबाग बस अड्डे तक जाने पर देखने को मिलती है। चारबाग से आलमबाग बस अड्डे का तय किराया तो 6 रुपये है लेकिन खुलेआम जबरिया 10 रुपए वसूले जा रहे हैं।

ऑपरेटरों की मनमानी का शिकार होने वाले छात्र राकेश एवं विवेक ने बताया कि इसकी शिकायत एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से की पर कोई फायदा नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed