{"_id":"5853a4404f1c1b5c4964a093","slug":"auspicious-time-for-wedding-in-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खरमास शुरू, अब अगले साल शादी के लिए कब होगा शुभ मुहूर्त, पढ़ें खबर..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरमास शुरू, अब अगले साल शादी के लिए कब होगा शुभ मुहूर्त, पढ़ें खबर..
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 16 Dec 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : Getty Images
16 दिसंबर से खरमास शुरू होने और लग्नें बंद होने के चलते बैंड-बाजा-बारात का धमाल अब एक माह बाद ही शुरू होगा। लग्नें 15 जनवरी से ही मिल पाएंगी। 15/16 दिसंबर को ग्रहों की चाल के चलते सूर्य धनु राशि पर जा रहे हैं, ऐसे में खरमास शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
डालीगंज निवासी पं. कृष्णकांत ने बताया कि सूर्य की गति में बदलाव आ रहा है। सूर्य शुक्रवार तड़के धनु राशि में चले जाएंगे। ‘धनु राशौ रवि...’ जाने के साथ ही खरमास शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
सूर्य एक माह तक धनु राशि में रहेंगे, मकर राशि पर आने से पहले इस दौरान विवाहिक आयोजनों का कोई मुहूर्त नहीं है। अगला मुहूर्त जनवरी 2017 में ही मिलेगा। सूर्य के मकर राशि में आते ही खरमास समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
जनवरी की सहालगों पर लोगों का जोर
डेमो
पहली वैवाहिक लग्न 15 जनवरी से मिलेगी। उन्होंने बताया कि नोटबंदी के बाद विधानसभा चुनावों की संभावनाओं के चलते कोई भी जजमान बंदिशों में नहीं पड़ना चाहता।
इसीलिए लोगों की फेवरिट लग्न जनवरी की शुरुआती लग्नें ही हैं। विधानसभा चुनाव होने हैं, कब होने हैं या कब से आचार संहिता लगेगी, इससे अंजान हैं। कहीं कोई नया नियम न बन जाए, उन सब झंझटों से बचने के लिए जनवरी की सहालगों पर लोगों का जोर है।
मौजूदा संवत्सर में अगले साल मिलने वाली शुभ 21 लग्नें
जनवरी - 15, 18, 20, 23, 25 और 29 जनवरी।
फरवरी - 1, 2, 6, 12, 13, 15, 17, 18, 22, 23 और 24 फरवरी।
मार्च - 1, 5, 12 और 13 मार्च।