फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aunt broke her silence and said, Sunil was killed innocently

Lucknow News: मामी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-बेकसूर मारा गया सुनील

Mon, 07 Oct 2024 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Aunt broke her silence and said, Sunil was killed innocently
रायबरेली। हत्याकांड के चार दिन बाद सुनील की मामी ने उनकी पत्नी व आरोपी चंदन के बीच संबंधों पर चुप्पी तोड़ी है। रविवार को शिक्षक की मामी चंद्रकली ने कहा कि सुनील बेकसूर था, वह तो पूनम के चक्कर में मारा गया। चंदन तो दोषी है, लेकिन पूनम का दोष भी कम नहीं है।
विज्ञापन


चंद्रकली का कहना है कि सुनील पूनम और चंदन के रिश्ते से वाकिफ था, लेकिन पत्नी के प्रति लगाव से वह पूनम के कहने पर ही फैसला लेता था। उन्होंने बताया कि सुनील 15 दिन पहले घर आए थे तो कुछ काम लगवाए थे। जाते समय अपनी अम्मा से कहा था कि नवरात्र में घर आएंगे तो पानी का बोर भी करा देंगे। उन्होंने कहा कि सुनील बहुत गंभीर रहते थे। वह मां, बाप, टोला परिवार के सामने खुश रहते थे, लेकिन अंदर से दुखी रहते थे। उन्होंने कहा कि बहू पूनम अक्सर फोन पर किसी से बात किया करती थी।
विज्ञापन


पूनम के भाई ने पुलिस पर लगाया आरोप
पूनम और आरोपी चंदन के बीच संबंधों को लेकर जो चर्चा है, उस पर शनिवार को गोलाघाट पर दाह संस्कार के दौरान पूनम के भाई उतरपारा निवासी भानु ने चंदन और पुलिस को कठघरे में खड़ा किया था। उसका कहना था कि आरोपी चंदन मार्च से उसकी दीदी को परेशान कर रहा था। इसके चलते जीजा सुनील और दीदी बच्चों के साथ रायबरेली शहर के इंदिरा नगर में रहते थे। इसी बीच चंदन भी वहीं पर किराये के मकान में रहने लगा और तमंचा दिखाकर दीदी को बात करने के लिए धमकाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भानु ने चंदन को ऐसा करने से रोका, लेकिन वह नहीं माना। इस पर जीजा सुनील परिवार के साथ सुदामापुर में अपने गांव में रहने लगे। भानू के मुताबिक 19 मई को वह दीदी को लेकर मौसी के घर जा रहा था, तभी चंदन ने फोटो खींच ली और वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद उससे बचने के लिए सभी लोग शिवरतनगंज में रहने लगे थे।


भानु ने कहा कि 18 अगस्त को रायबरेली में दीदी के साथ छेड़खानी की घटना हुई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसी नतीजा है कि इतना बड़ा कांड हुआ। भानु ने साफ कहा था कि उसकी दीदी और चंदन का कोई संबंध नहीं था। वह जबरन मोबाइल पर बात करता था और ऐसा न करने पर धमकी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed