{"_id":"058edef4072da1530d42d3072cac3970","slug":"audition-of-femina-miss-india-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेमिना मिस इंडिया में शहर की पांच बेटियां भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेमिना मिस इंडिया में शहर की पांच बेटियां भी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 09 Jan 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी की बेटियों के सपने की उड़ान एक बार फिर से उन्हें आसमान में पंख पसारने को तैयार है।
विज्ञापन
बुधवार को एफबीबी फेमिना मिस इंडिया-2014 के ऑडिशन में पांच बेटियों ने सिटी ऑडिशन में जगह बनाई।
हुसैनगंज स्थित एक होटल में चले ऑडिशन में 100 से ज्यादा प्रतिभागियों में से लगभग 70 को चुना गया। जिनमें से 18 अंतिम राउंड में पहुंची।
दो घंटे से भी ज्यादा समय तक चले सवाल-जवाब और रैंप वॉक के बाद जजों ने पांच प्रतिभागियों को अगले राउंड के लिए फाइनल किया। जजों ने विकासनगर की खुशबू कनन, डालीगंज की सना खान, अर्पिता वर्मा, दिव्या डोभाल और मोनिका द्विवेदी (सभी गोमतीनगर) को अगले राउंड के लिए चुना।
पैनल से आई तान्या ने बताया कि सिटी राउंड के सभी प्रतिभागियों को 21 जनवरी को दिल्ली में होने वाली रीजनल राउंड में उतारा जाएगा।