फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Atul Maheshwari Scholarship Examination Today

Lucknow News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज

Sun, 18 Oct 2026 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Examination Today
लखनऊ। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन रविवार को लखनऊ सहित पांच शहरों में किया जाएगा। सुबह 11 बजे से परीक्षा की शुरुआत होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को सुबह नौ बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा। इस दौरान प्रवेश पत्र की कॉपी और आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य है। परीक्षा से पहले गेट पर हर परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड उसके आधार कार्ड से मिलान किया जाएगा। परीक्षार्थी इस बात का भी विशेष ध्यान रखेंगे कि मोबाइल या अन्य कोई कॉपी या डायरी साथ में लेकर न आएं नहीं तो उसे बाहर ही रखवा दिया जाएगा। बता दें कि राजधानी में ये परीक्षा सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज और पारा स्थित अवध कॉलीजिएट में होगी। परीक्षा में पारदर्शिता का ध्यान रखते हुए कड़ी निगरानी के इंतजाम किए गए हैं। निर्धारित समय के बाद केंद्र के भीतर किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश के अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed