फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attorney general to be mediator in ayodhya issue.

अयोध्या विवाद में अटॉर्नी जनरल करेंगे मध्यस्थता: भाजपा सांसद

Fri, 02 Sep 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या Updated Fri, 02 Sep 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
attorney general to be mediator in ayodhya issue.
पत्रकारों से बातचीत करते सीपी ठाकुर - फोटो : amar ujala

पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा सांसद डा. सीपी ठाकुर ने कहा कि अयोध्या विवाद का सौहार्द्रपूर्ण हल तभी संभव है जब वहां मंदिर व मस्जिद, दोनों बनने की बात हो।

विज्ञापन


कहा कि अटॉर्नी जनरल आफ इंडिया मुकुल रोहतगी विवाद में मध्यस्थता करेंगे, उन्होंने मुस्लिम पक्ष से जुड़े लोगों को वार्ता के लिए बुलाया है।

बाबरी मस्जिद के मुद्दई मरहूम हाशिम अंसारी के आवास पहुंच श्रद्धांजलि देने के बाद डा. ठाकुर मीडिया से मुखातिब थे।

उन्होंने कहा कि अयोध्या विवाद के सुलह-समझौते से हल को लेकर यूपी और बिहार के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। बीच का रास्ता निकालने की मुहिम चलाई जा रही है।

विज्ञापन

इन लोगों से की जाएगी मुलाकात

attorney general to be mediator in ayodhya issue.
सी पी ठाकुर ने हाशिम अंसारी को श्रद्घांजलि दी - फोटो : amar ujala

इसी सिलसिले में हाशिम अंसारी के पुत्र मो. इकबाल और मुस्लिम पक्ष के वकीलों जफरयाब जिलानी व शमशाद अहमद को लेकर जल्द ही अटॉर्नी जनरल से मुलाकात की जाएगी, जिससे अटॉर्नी जनरल सुप्रीम कोर्ट में सुलह के पक्ष को भी रख सकें।

कहा कि हमारी हाशिम अंसारी की याद में अयोध्या में एक सभागार बनाने की योजना है।

उनके साथ करपात्री आश्रम वाराणसी के अभिषेक ब्रह्मचारी, रोहित सिंह, दीपक ठाकुर, गौरव आदि ने स्व. हाशिम को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed